नेतन्याहू की गुपचुप UAE यात्रा से मचा हड़कंप, बंद कमरे में राष्ट्रपति शेख मोहम्मद से हुई मुलाकात(Video)

Edited By Updated: 29 Sep, 2026 11:20 AM

netanyahu secretly visited uae met emirati leader in abu dhabi israeli officia

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सप्ताहांत में गोपनीय रूप से यूएई की यात्रा की और राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद से करीब एक घंटे मुलाकात की। दोनों देशों ने बैठक की पुष्टि की। इजराइली मीडिया में 7 अक्टूबर हमले से पहले कथित चेतावनी का...

Dubai: इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस सप्ताहांत गोपनीय तरीके से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की यात्रा की। दोनों देशों ने सोमवार को इस यात्रा की आधिकारिक पुष्टि की। मामले से परिचित सूत्रों के हवाले से इजराइल के 'चैनल 12' की ओर से दी गई खबर के अनुसार, नेतन्याहू और यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के बीच रविवार को हुई बैठक करीब एक घंटे तक चली। इस घटनाक्रम से परिचित एक सूत्र ने बताया कि वार्ता के केंद्र में इजराइली दैनिक समाचार पत्र 'हारेत्ज' में इस महीने की शुरुआत में प्रकाशित वह खबर थी, जिसमें कहा गया था कि UAE के नेता ने सात अक्टूबर 2023 के हमले से ठीक पहले नेतन्याहू को हमास के संभावित हमले की चेतावनी दी थी।

 

बैठक की प्रत्यक्ष जानकारी रखने वाले एक अन्य सूत्र के अनुसार, नेतन्याहू ने शेख मोहम्मद से इस खबर का सार्वजनिक रूप से खंडन करने का आग्रह किया। नेतन्याहू का कार्यालय पहले ही 'हारेत्ज' की इस खबर को खारिज कर चुका है। यूएई ने सोमवार देर रात इस बैठक की पुष्टि करते हुए कहा कि दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों और ''उन्हें मजबूत तथा विकसित करने के तौर-तरीकों'' पर चर्चा की।

 

नेतन्याहू के कार्यालय ने भी सोमवार देर रात बयान जारी कर कहा कि बैठक का उद्देश्य ''द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना'' था। हालांकि, कार्यालय ने यूएई के नेता से खबर के संबंध में किसी भी तरह का अनुरोध किए जाने से इनकार किया। कार्यालय ने यह भी बताया कि इजराइल की सुरक्षा एजेंसी 'शिन बेट' ने 'चैनल 12' के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि चैनल ने नेतन्याहू के इजराइल लौटने से पहले ही उनकी यात्रा की खबर प्रसारित करके नियमों का उल्लंघन किया।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!