300 यात्रियों को ले जा रही नाव पलटी, 100 से ज्यादा लोग लापता

Edited By Updated: 02 Oct, 2024 11:51 PM

a boat carrying 300 passengers capsized more than 100 people missing

उत्तर पश्चिमी नाइजीरिया में क्षमता से अधिक भरी एक नौका के पटलने से 100 से अधिक लोग लापता हो गए, जिनमें अधिकतर महिलाएं और बच्चे हैं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

इंटरनेशनल डेस्कः उत्तर पश्चिमी नाइजीरिया में क्षमता से अधिक भरी एक नौका के पटलने से 100 से अधिक लोग लापता हो गए, जिनमें अधिकतर महिलाएं और बच्चे हैं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। 

नाइजर राज्य आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के अनुसार, स्थानीय स्तर पर निर्मित नाव की क्षमता 100 यात्रियों की थी लेकिन इसमें हादसे के वक्त लगभग 300 लोग सवार थे। यह नौका सोमवार रात को नाइजर राज्य के मोक्वा जिले में नाइजर नदी में पलट गई। 

स्थानीय मीडिया ने बताया कि अब तक नदी से 11 शव बरामद किए गए हैं, जिनमें नौ पुरुष और दो महिलाएं हैं। नाइजर राज्य की आपातकालीन सेवा के प्रमुख अब्दुल्लाही बाबा-आराह के अनुसार, स्थानीय गोताखोरों और स्वयंसेवकों ने बुधवार सुबह तक कम से कम 150 लोगों को बचा लिया।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!