गाजा के बाद अब इजराइल ने यहां किए ड्रोन हमले, तीन बच्चों समेत 5 लोगों की मौत

Edited By Updated: 22 Sep, 2025 01:31 AM

after gaza israel now carried out drone attacks here

दक्षिणी लेबनान में रविवार को इजराइल के ड्रोन हमले में तीन बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

बेरूतः दक्षिणी लेबनान में रविवार को इजराइल के ड्रोन हमले में तीन बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। 

लेबनानी संसद के अध्यक्ष नबीह बेरी ने कहा कि मारे गए लोगों में से चार, जिनमें तीन बच्चे और उनके पिता शामिल हैं, अमेरिकी नागरिक थे। उन्होंने बताया कि हमले में दो अन्य लोग घायल हो गए। 

बेरूत स्थित अमेरिकी दूतावास के अधिकारियों से टिप्पणी के लिए तत्काल संपर्क नहीं हो सका। नवंबर में उग्रवादी संगठन हिज्बुल्ला के साथ इजराइल की महीनों से जारी लड़ाई को समाप्त करने के लिए दोनों पक्षों के संघर्ष-विराम समझौते पर पहुंचने के बावजूद इजराइल लगभग रोजाना दक्षिणी और पूर्वी लेबनान पर हमले करता रहा है। 

अमेरिकी मध्यस्थता वाले संघर्ष-विराम समझौते के तहत, हिज्बुल्ला और इजराइल दोनों को दक्षिणी लेबनान से अपनी सेनाएं वापस बुलानी थीं और एक-दूसरे के खिलाफ हमले रोकने थे। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!