कंबोडिया-थाईलैंड लड़ाई भड़की: सीमा पर रॉकेट व ड्रोन हमले, 55000 से ज्यादा लोग भागे

Edited By Updated: 09 Dec, 2025 06:48 PM

cambodia vows fierce fight against thailand in escalating border conflict

कंबोडिया और थाईलैंड की सीमा पर संघर्ष तेज हो गया है। रॉकेट और ड्रोन हमलों से कई सैनिक मारे गए और 55,000 से अधिक नागरिकों को पलायन करना पड़ा। दोनों देशों की सेनाएँ आमने-सामने खड़ी हैं और तनाव कम होने के कोई संकेत नहीं दिख रहे। स्थिति लगातार बिगड़ रही...

International Desk: कंबोडिया की सीनेट के अध्यक्ष हुन सेन ने मंगलवार को कहा कि उनका देश थाईलैंड के खिलाफ कड़ा संघर्ष करेगा। दक्षिण-पूर्व एशियाई पड़ोसी देशों के बीच दूसरे दिन व्यापक रूप से फिर से शुरू हुए संघर्ष के कारण हजारों लोग सीमावर्ती क्षेत्रों से पलायन कर गए हैं। रविवार रात को झड़प के बाद लड़ाई शुरू हो गई जिसमें थाईलैंड का एक सैनिक मारा गया, जबकि जुलाई में क्षेत्रीय दावों को लेकर संघर्ष विराम हुआ था। पांच दिनों तक चली लड़ाई में दोनों पक्षों के कई लोग मारे गये थे और 100,000 से अधिक नागरिकों को वहां से पलायन करने पर मजबूर होना पड़ा। दोनों पक्षों ने लड़ाई जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई है।

 

थाईलैंड के प्रधानमंत्री अनुतिन चार्नविराकुल ने मंगलवार को कहा कि कंबोडिया ने संभावित वार्ता के लिए अभी तक थाईलैंड से संपर्क नहीं किया है और लड़ाई जारी रहेगी, जिससे यह संकेत मिलता है कि कोई भी पक्ष पीछे हटने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘हमें वही करना होगा जो हमें करना है। सरकार पहले से तय सभी तरह के सैन्य अभियानों का समर्थन करेगी।'' उन्होंने सोमवार को कहा था कि देश की संप्रभुता की रक्षा और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सैन्य कार्रवाई आवश्यक है। फेसबुक और टेलीग्राम पर पोस्ट किये गये एक बयान में, हुन सेन ने दावा किया कि उनके देश ने सोमवार को जवाबी कार्रवाई करने से परहेज किया था, लेकिन रात में थाईलैंड की सेना पर जवाबी गोलीबारी शुरू कर दी और कहा कि कंबोडिया ‘‘जवाबी हमलों के जरिये दुश्मन सेना को कमजोर और नष्ट कर देगा।''

 

थाईलैंड की सेना ने कहा कि कंबोडिया ने मंगलवार को तोपखाने, रॉकेट और ड्रोन से थाई ठिकानों पर हमला किया। थाईलैंड का कहना है कि कंबोडियाई सेना ने रविवार और सोमवार को भी उसके सैनिकों पर गोलीबारी की, लेकिन दोनों पक्ष पहले गोलीबारी के लिए एक-दूसरे को दोषी ठहरा रहे हैं। हुन सेन ने कहा, ‘‘कंबोडिया शांति चाहता है, लेकिन कंबोडिया को अपने क्षेत्र की रक्षा के लिए वापस लड़ने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।'' कंबोडिया की सेना ने मंगलवार को कहा कि फिर हुए संघर्ष में सात नागरिक मारे गये और 20 अन्य घायल हो गये।

 

थाईलैंड के सैन्य प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि संघर्ष में तीन सैनिक मारे गए हैं। थाईलैंड ने सोमवार को सीमा पर हवाई हमले किए, जिसके बारे में उसने कहा कि यह सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाकर की गई रक्षात्मक कार्रवाई थी। थाई सैन्य प्रवक्ता रियर एडमिरल सुरसंत कोंगसिरी ने मंगलवार को कहा कि इस तरह के अभियान “हमले बंद होने तक” जारी रहेंगे। कंबोडिया के सूचना मंत्री नेथ फेकट्रा ने कहा कि लगभग 55,000 लोगों को निकाला गया है, तथा यह संख्या बढ़ती जा रही है। इस बीच, थाईलैंड ने कंबोडिया पर विवादित क्षेत्रों में नयी बारूदी सुरंगें बिछाने का आरोप लगाया है जिसमें थाइलैंड के कई सैनिक घायल हो गए हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!