पाकिस्तान में फिर बड़ा आतंकी हमला: पुलिस वैन को निशाना बनाकर ब्लास्ट, ASI समेत तीन पुलिसकर्मी ढेर

Edited By Updated: 03 Dec, 2025 03:48 PM

at least 3 policemen killed in nw pakistan roadside bomb blast

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में डेरा इस्माइल खान जिले के पनयाला क्षेत्र में पुलिस वाहन को निशाना बनाकर किए गए विस्फोट में ASI गुल आलम, कांस्टेबल रफीक और चालक सखी जान की मौत हो गई। अधिकारियों ने हमले को अज्ञात आतंकियों की हरकत बताया और इसकी...

Peshawar: पश्चिमोत्तर पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक पुलिस वाहन को निशाना बनाकर किए गए धमाके में तीन सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। यह घटना दक्षिण वजीरिस्तान की सीमा से लगे डेरा इस्माइल खान जिले के पनयाला इलाके में हुई। इस घटना में सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) गुल आलम, कांस्टेबल रफीक और मोबाइल वैन चालक सखी जान की मौत हो गई।

 

घटना के तुरंत बाद पनयाला के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी), प्रभारी और अन्य जिला पुलिस अधिकारी विस्फोट स्थल पर पहुंचे। डेरा इस्माइल खान के जिला पुलिस अधिकारी (डीपीओ) सज्जाद अहमद साहिबजादा के कार्यालय से जारी एक बयान में कहा गया है कि यह हमला "अज्ञात आतंकवादियों" द्वारा किया गया। साहिबजादा ने मीडिया से कहा कि आतंकवादियों ने यह कायरना हरकत की है। खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री मुहम्मद सोहेल आफरीदी ने इस हमले की कड़ी निंदा की है।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!