'Critical' or No more? सुप्रीम लीडर मोजतबा को लेकर मचा हड़कंप, ईरान ने जारी किया Shocking वीडियो

Edited By Updated: 09 Aug, 2026 12:26 PM

iran releases rare mojtaba to counter explosive reports on his heath

मोजतबा खामेनेई की गंभीर हालत से जुड़ी खबरों के बीच ईरान की सरकारी एजेंसी मेहर न्यूज ने उनका नया वीडियो जारी किया है। इसमें वह लोगों के साथ बैठे बातचीत करते नजर आ रहे हैं। हालांकि वीडियो में वह स्वस्थ दिखते हैं, लेकिन इसकी रिकॉर्डिंग कब की है, इसकी...

Tehran: ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की सेहत को लेकर चल रही अटकलों के बीच एक नया वीडियो सामने आया है। ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी मेहर न्यूज ने यह वीडियो जारी किया है, जिसमें मोजतबा खामेनेई कुछ लोगों के साथ बैठे और बातचीत करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में वह सामान्य और स्वस्थ दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, सबसे बड़ा सवाल यही है कि यह वीडियो कब का है, इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।  मोजतबा खामेनेई की सेहत को लेकर पिछले कुछ दिनों से अलग-अलग दावे सामने आ रहे हैं। इजरायली मीडिया की कुछ रिपोर्टों में उनकी हालत बेहद गंभीर बताए जाने का दावा किया गया था।

 

इसी बीच ईरान की सरकारी एजेंसी मेहर न्यूज ने उनका एक वीडियो जारी कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद ईरान की ओर से इसे मोजतबा खामेनेई की मौजूदा स्थिति के प्रमाण के तौर पर पेश किया जा रहा है, लेकिन वीडियो की रिकॉर्डिंग की तारीख स्पष्ट नहीं की गई है। यही वजह है कि वीडियो सामने आने के बावजूद उनकी मौजूदा स्वास्थ्य स्थिति को लेकर पूरी तस्वीर साफ नहीं हो पाई है। बता दें कि शुक्रवार को इजरायली मीडिया में मोजतबा खामेनेई की सेहत को लेकर गंभीर दावे किए गए थे। रिपोर्टों में ईरानी प्रशासन के करीबी सूत्रों का हवाला देते हुए कहा गया था कि मोजतबा की हालत बेहद गंभीर है और शीर्ष नेतृत्व में उनकी सेहत को लेकर चिंता बनी हुई है। कुछ रिपोर्टों में तो उनकी संभावित मौत तक की अटकलें लगाई गई थीं।

 

हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। इससे पहले ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने भी हाल ही में एक सरकारी टीवी इंटरव्यू में मोजतबा खामेनेई को लेकर बयान दिया था। उन्होंने माना था कि मौजूदा परिस्थितियों में मोजतबा से सीधे संपर्क करना ‘बहुत मुश्किल’ है। हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि मोजतबा की मौजूदगी ईरान के लिए बड़ी ताकत है। पेजेशकियान के इस बयान ने भी मोजतबा की वास्तविक स्थिति को लेकर सवाल खड़े कर दिए थे।  मोजतबा खामेनेई की मौजूदगी को लेकर सिर्फ इजरायली मीडिया ही नहीं, बल्कि कुछ विदेशी मीडिया और सऊदी अरब के समाचार आउटलेट अल-हदथ की ओर से भी अलग-अलग दावे किए गए हैं।

PunjabKesari

कुछ रिपोर्टों में यहां तक कहा गया कि मोजतबा ईरान में मौजूद नहीं हैं।  ऐसे में नया वीडियो सामने आने के बाद भी सवाल पूरी तरह खत्म नहीं हुए हैं।  मोजतबा खामेनेई को लेकर इस समय सबसे बड़ा सवाल यही है कि वह वास्तव में अभी किस हालत में हैं? एक तरफ विदेशी मीडिया उनकी हालत गंभीर होने का दावा कर रहा है, दूसरी तरफ ईरानी सरकारी एजेंसी का वीडियो उन्हें सामान्य स्थिति में दिखा रहा है। लेकिन वीडियो की तारीख सामने नहीं आने से दोनों दावों के बीच सस्पेंस बना हुआ है।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!