बेनजीर की बेटी बख्तावर भुट्टो ने पाकिस्‍तानी कानून को बताया 'पाखंड'

Edited By Updated: 13 May, 2017 06:03 PM

benazir bhutto daughter raised question over imprisonment law on ramzan

पाकिस्तानी की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो और पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की बेटी बख्तावर भुट्टो जरदारी ने शुक्रवार (12 मई) को रमजान में पानी पीने पर ...

इस्लामाबाद: पाकिस्तानी की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो और पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की बेटी बख्तावर भुट्टो जरदारी ने शुक्रवार (12 मई) को रमजान में पानी पीने पर सजा देने की रिवायत और आतंकवादियों के खुलेआम घूमने को पाखंड बताया है। बख्तावर भुट्टो-जरदारी ने ट्वीट किया,“ये इस्लाम नहीं है।” बख्तावर ने एहतराम-ए-रमजान कानून को हास्यास्पद बताया।


बख्तावर भुट्टो ने ट्वीट किया,“रमजान में पानी पीने के लिए 3 महीने की जेल लेकिन एक आतंकवादी स्कूली लड़की मलाला पर जानलेवा हमला कर सकता है और टीवी पर मुस्कराता हुए दिख सकता है।” बख्तावर इस बात की तरफ संकेत कर रही थीं कि पाकिस्तान में मलाला यूसुफजई को गोली मारने के आरोप में किसी को भी सजा नहीं हुई है।  


पाकिस्तान सरकार ने पिछले हफ्ते इस कानून को और कड़ा बनाते हुए इसमें आर्थिक दंड का भी प्रावधान लागू कर दिया। पाकिस्तान सरकार ने 1981 के कानून में बदलाव करते हुए रमजान के दौरान खुलेआम नशा करने या खाने-पीने पर 500 पाकिस्तानी रुपए जुर्माना और जेल की सजा का प्रावधान किया है। नए कानून में रमजान के दौरान इस कानून को तोड़ने वाले होटलों और रेस्तरां पर जुर्माना 500 रुपए से बढ़ाकर 25 हजार रुपए कर दिया। नए कानून के अनुसार इस कानून को तोड़ने वाले टीवी चैनलों और सिनेमा हॉलों पर 50 हजार रुपए या उससे भी अधिक जुर्माना लगाया जा सकता है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!