ईद की खुशियां मातम में बदलीं… घर आई बेटियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन महिलाओं की हत्या

Edited By Updated: 22 Mar, 2026 10:25 PM

eid festivities turn into mourning

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में ईद के मौके पर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। अज्ञात बंदूकधारियों ने एक ही परिवार की तीन महिलाओं की गोली मारकर हत्या कर दी, जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

इंटरनेशनल डेस्कः पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में ईद के मौके पर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। अज्ञात बंदूकधारियों ने एक ही परिवार की तीन महिलाओं की गोली मारकर हत्या कर दी, जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

ईद मनाने आई थीं बेटियां, बन गईं निशाना

यह वारदात मरदान जिले के हरकी थाना क्षेत्र के कस्मी इलाके में रविवार तड़के हुई। पुलिस के अनुसार, मृतकों में एक बुजुर्ग महिला और उसकी दो विवाहित बेटियां शामिल हैं, जो ईद मनाने के लिए मायके आई थीं।

बच्चों पर भी बरसी गोलियां

हमले में दो मासूम बच्चे एक लड़का और एक लड़की भी घायल हो गए। ये दोनों मृत बुजुर्ग महिला के पोते-पोती बताए जा रहे हैं।

हालत नाजुक, अस्पताल में भर्ती

घटना के बाद Rescue 1122 की टीम ने घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के मुताबिक, घायल बच्ची की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।

इलाके में दहशत, जांच शुरू

इस हमले के बाद इलाके में दहशत फैल गई है। पुलिस अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी है और घटना के पीछे की वजह जानने की कोशिश कर रही है। ईद के दिन हुई इस वारदात ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!