‘मैं बिल्कुल ठीक हूं…’ मौत की अफवाहों के बीच कॉफी पीते नजर आए बेंजामिन नेतन्याहू, VIDEO

Edited By Updated: 15 Mar, 2026 10:04 PM

benjamin netanyahu spotted drinking coffee amidst rumors of his death

इजरायल के प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu को लेकर सोशल मीडिया पर फैली मौत की अफवाहों के बीच उनका एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वह एक कॉफी शॉप में आराम से कॉफी पीते दिखाई दे रहे हैं और हल्के-फुल्के अंदाज में अफवाहों पर प्रतिक्रिया भी दे...

नेशनल डेस्क : इजरायल के प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu को लेकर सोशल मीडिया पर फैली मौत की अफवाहों के बीच उनका एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वह एक कॉफी शॉप में आराम से कॉफी पीते दिखाई दे रहे हैं और हल्के-फुल्के अंदाज में अफवाहों पर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

वीडियो में नेतन्याहू मुस्कुराते हुए कहते हैं कि लोग कह रहे हैं “बीबी” (उनका लोकप्रिय निकनेम) अब नहीं रहे। इसके बाद उन्होंने कैमरे की तरफ अपने हाथ दिखाते हुए मजाक में कहा कि लोग चाहें तो उनकी उंगलियां भी गिन सकते हैं। यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर विराम लग गया।

छह उंगलियों वाली तस्वीर से शुरू हुई चर्चा

दरअसल विवाद तब शुरू हुआ जब नेतन्याहू ने अपने एक्स (X) अकाउंट पर ईरान के साथ जारी संघर्ष को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का वीडियो साझा किया था। इस वीडियो के एक फ्रेम में कुछ यूजर्स को उनके दाहिने हाथ में छह उंगलियां दिखाई देने का दावा करते हुए पोस्ट वायरल करने लगे। करीब 35 सेकंड के आसपास छोटी उंगली के पास दिख रहे अतिरिक्त मांस के हिस्से को कई लोगों ने छठी उंगली मान लिया और इसे एआई जनरेटेड वीडियो की गड़बड़ी बताकर अफवाहें फैलाने लगे।

אומרים שאני מה? צפו >> pic.twitter.com/ijHPkM3ZHZ — Benjamin Netanyahu - בנימין נתניהו (@netanyahu) March 15, 2026

नए वीडियो में अफवाहों पर तंज

ताजा वीडियो में नेतन्याहू ने कहा कि उन्हें कॉफी बेहद पसंद है और अपने देश के लोगों से भी उतना ही लगाव है। उन्होंने मौजूदा युद्ध के दौर में इजरायली नागरिकों के साहस और धैर्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि देश के लोगों का यही जज्बा सरकार, सुरक्षा बलों और खुफिया एजेंसियों को ताकत देता है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि इजरायल ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई जारी रखे हुए है और लेबनान में भी ऑपरेशन चल रहे हैं। हालांकि सुरक्षा कारणों से उन्होंने ज्यादा जानकारी साझा नहीं की।

लोगों से की सावधानी बरतने की अपील

प्रधानमंत्री ने नागरिकों से कहा कि वे सामान्य जीवन जीने की कोशिश करें, लेकिन सतर्कता बनाए रखें। उन्होंने लोगों से बाहर निकलते समय सुरक्षित स्थानों के पास रहने और सरकारी सुरक्षा एजेंसियों के निर्देशों का पालन करने की अपील की। वीडियो के आखिर में नेतन्याहू ने कॉफी शॉप के कर्मचारी से मजाक करते हुए कहा कि कॉफी बहुत शानदार है, हालांकि इसकी कैलोरी को लेकर उन्हें थोड़ा शक जरूर है।

ईरान की चेतावनी भी आई सामने

इस बीच ईरान की सैन्य इकाई Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) ने दावा किया है कि उसने क्षेत्र में मौजूद अमेरिका के तीन सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हुए मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं। ईरान का कहना है कि इराक के एरबिल में स्थित अल-हरीर एयरबेस और कुवैत के अली अल सलेम व अरिफजान सैन्य ठिकानों पर हमले किए गए। इसे “ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4” का हिस्सा बताया गया है।

हत्या की अफवाहों को किया गया खारिज

इससे पहले दिन में सोशल मीडिया पर यह भी दावा किया जा रहा था कि ईरान की जवाबी कार्रवाई में नेतन्याहू की मौत हो गई है। हालांकि प्रधानमंत्री कार्यालय ने इन सभी खबरों को पूरी तरह झूठा बताया।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!