ऐसे लोग मुझे बेचैन करते हैं, मैं तुम्हारी बॉस हूं, मेरे साथ संबंध बनाओ नहीं तो... महिला बॉस पर जूनियर कर्मचारी ने लगाए आरोप

Edited By Updated: 01 May, 2026 10:45 AM

junior employee accuses female boss of exploitation

बैंकिंग जगत की दिग्गज कंपनी जेपी मॉर्गन चेस (JPMorgan Chase) इन दिनों एक बेहद शर्मनाक कानूनी विवाद में घिरी हुई है। कंपनी की एक सीनियर अधिकारी लोर्ना हजदिनी (Lorna Hajdini) पर उनके ही एक जूनियर कर्मचारी ने यौन शोषण, नस्लीय टिप्पणी और करियर बर्बाद...

JPMorgan Chase Controversy : बैंकिंग जगत की दिग्गज कंपनी जेपी मॉर्गन चेस (JPMorgan Chase) इन दिनों एक बेहद शर्मनाक कानूनी विवाद में घिरी हुई है। कंपनी की एक सीनियर अधिकारी लोर्ना हजदिनी (Lorna Hajdini) पर उनके ही एक जूनियर कर्मचारी ने यौन शोषण, नस्लीय टिप्पणी और करियर बर्बाद करने की धमकी देने जैसे सनसनीखेज आरोप लगाए हैं।

जानें पूरा मामला?

बता दें कि यह कानूनी लड़ाई न्यूयॉर्क की एक अदालत में चल रही है। सुरक्षा कारणों से शिकायतकर्ता कर्मचारी की असली पहचान छिपाई गई है और उसे 'जॉन डो' नाम दिया गया है। अदालती दस्तावेजों के अनुसार यह विवाद साल 2024 में शुरू हुआ था। कर्मचारी का आरोप है कि लोर्ना हजदिनी ने शुरुआत से ही उसे निशाना बनाना शुरू कर दिया था। शिकायत के मुताबिक एक बार काम के दौरान हजदिनी ने जानबूझकर अपना पेन गिराया और उसे उठाने के बहाने कर्मचारी को गलत तरीके से छुआ। उन्होंने कहा, "क्या तुम बास्केटबॉल खिलाड़ी थे? मुझे ऐसे लोग बेचैन कर देते हैं।"

करियर बर्बाद करने की दी धमकी

जब कर्मचारी ने उनकी बातों पर ध्यान नहीं दिया तो आरोप है कि हजदिनी ने उसे ड्रिंक्स पर बुलाया और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला। मना करने पर उन्होंने अपनी पावर का डर दिखाते हुए कहा, "मैं तुम्हारी बॉस हूं, अगर बात नहीं मानी तो तुम्हें बर्बाद कर दूंगी।" फिलहाल इस मामले में सबसे चौंकाने वाला खुलासा नस्लीय भेदभाव और ड्रग्स को लेकर है। कर्मचारी ने बताया कि उसे 'ब्राउन बॉय इंडियन' कहकर संबोधित किया गया और अपमानित किया गया कि मैनेजमेंट ऐसे लोगों को प्रमोट नहीं करता।

PunjabKesari

वहीं शिकायत में दावा किया गया है कि हजदिनी ने उसे 'रोहिप्नोल' (जिसे डेट रेप ड्रग कहा जाता है) और कुछ अन्य दवाएं दीं ताकि वह विरोध न कर सके और संबंध बनाने के लिए मजबूर हो जाए। एक घटना का जिक्र करते हुए कर्मचारी ने कहा कि हजदिनी उसके अपार्टमेंट तक पहुंच गई थीं जहां उन्होंने जबरदस्ती की। जब वह डर के मारे रोने लगा तो उन्होंने उसका मजाक उड़ाया।

दावों की पुष्टि के लिए नहीं मिले ठोस सबूत 

पीड़ित कर्मचारी ने मई 2025 में जेपी मॉर्गन प्रबंधन से इसकी लिखित शिकायत की थी। हालांकि कंपनी ने आंतरिक जांच के बाद इन आरोपों को यह कहकर खारिज कर दिया कि दावों की पुष्टि के लिए कोई ठोस सबूत नहीं मिले। कंपनी का यह भी कहना है कि कर्मचारी ने जांच में पूरी तरह सहयोग नहीं किया।

PunjabKesari

पीड़ित कर रहा है अब यह मांग?

कर्मचारी अब अदालत के जरिए भारी मुआवजे की मांग कर रहा है। उसका कहना है कि इस मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के कारण न केवल उसकी नौकरी गई बल्कि उसका पेशेवर करियर भी तबाह हो गया है। उसके वकील का कहना है कि यह मामला कॉरपोरेट जगत में 'बॉस' की शक्तियों के दुरुपयोग का एक बड़ा उदाहरण है।

PunjabKesari

जानें कौन हैं लोर्ना हजदिनी?

लोर्ना हजदिनी जेपी मॉर्गन में पिछले 15 वर्षों से कार्यरत हैं। वह फिलहाल लेवरेज्ड फाइनेंस डिवीज़न में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर जैसे बड़े पद पर हैं। न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से पढ़ी हजदिनी का कॉरपोरेट करियर काफी प्रभावशाली रहा है लेकिन इस मामले ने उनकी छवि पर गहरा दाग लगा दिया है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!