गुयाना में बड़ा हादसाः 133 लोगों को ले जा रही नाव समुद्र में डूबी, बचाव अभियान जारी

Edited By Updated: 20 Jul, 2026 02:23 AM

boat carrying 133 people capsizes in the sea

गुयाना में 133 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को लेकर जा रही एक नौका पलट गई हालांकि अब तक 67 लोगों को बचा लिया गया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। गुयाना के प्रधानमंत्री मार्क फिलिप्स ने बताया कि 'एमवी बारिमा' राजधानी जॉर्जटाउन से उत्तरी...

मैड्रिडः गुयाना में 133 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को लेकर जा रही एक नौका पलट गई हालांकि अब तक 67 लोगों को बचा लिया गया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। गुयाना के प्रधानमंत्री मार्क फिलिप्स ने बताया कि 'एमवी बारिमा' राजधानी जॉर्जटाउन से उत्तरी अटलांटिक तट के रास्ते पोर्ट कैतूमा जा रही थी।

मंत्री जुआन एडघिल ने 'फेसबुक' पर बताया कि स्थानीय समयानुसार रात 11 बजकर एक मिनट पर नौका पलटने की सूचना मिली, जिसके बाद सरकारी और निजी नौकाओं की मदद से खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। फिलिप्स ने बताया कि बचाये गये 67 लोगों में 15 बच्चे शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि नौका पोमेरून नदी के निकट पलट गई।

खोज एवं बचाव अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है और यह भी स्पष्ट नहीं है कि इस हादसे में किसी की मौत हुई है या नहीं। गुयाना के अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि और यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मार्क फिलिप्स सरकार की ओर से राहत एवं बचाव अभियान की निगरानी कर रहे हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!