BREXIT के बाद ईयू से EXIT हो सकती है अंग्रेजी

Edited By ,Updated: 28 Jun, 2016 09:17 PM

britains decision could be a parting of the english language from the eu

यूरोपीय संघ के 28 देशों में ब्रिटेन के अलावा किसी भी देश ने अंग्रेजी भाषा को प्राथमिक भाषा के रूप में नहीं रखा है...

लंदन: यूरोपीय संघ के 28 देशों में ब्रिटेन के अलावा किसी भी देश ने अंग्रेजी भाषा को प्राथमिक भाषा के रूप में नहीं रखा है। अब ‘ब्रेग्जिट’ के चलते ईयू से अंग्रेजी भाषा की विदाई हो सकती है। अंग्रेजी यूरोपीय संघ के संस्थानों के लिए शीर्ष पसंद रही है लेकिन ईयू से बाहर होने के लिए पिछले हफ्ते ब्रिटेन के वोट डालने से इसके इस्तेमाल पर प्रतिबंध लग सकता है।

यूरोपीय संसद की संविधान मामलों की समिति का नेतृत्व करने वाली यूरोपीय संसद में पोलैंड की सदस्य दानुता हबनर ने कहा, ‘‘हमारा यह नियम है कि प्रत्येक ईयू देश के पास यह अधिकार है कि वह एक आधिकारिक भाषा को अधिसूचित करे। आयरिश ने गेइलिक को और माल्टीज ने माल्टीज को अपनाया है, इस तरह सिर्फ ब्रिटेन ने अंग्रेजी अपनाया है।’’

‘द टाइम्स’ की खबर के मुताबिक हबनर ने कहा कि ईयू नौकरशाहों और यूरोपीय संसद सदस्यों द्वारा प्रभावशाली भाषा अंग्रेजी का इस्तेमाल किए जाने के बावजूद यदि आपके पास ब्रिटेन नहीं है तो आपके पास अंग्रेजी नहीं है।  इस भाषा को कायम रखने के लिए नियमों में बदलाव करना होगा जिसके लिए शेष 27 सदस्यों द्वारा आमराय बनाने की जरूरत है।

ईयू की 24 आधिकारिक भाषाएं हैं लेकिन रोजाना के कामकाज के लिए यूरोपीय आयोग और परिषद के मंत्री अंग्रेजी, फ्रेंच और जर्मन भाषाओं का इस्तेमाल करते हैं। ईयू के दस्तावेज और कानूनी कागजात का संगठन के 24 आधिकारिक भाषाओं में अनुवाद होता है। यदि अंग्रेजी यह दर्जा खो देती है तो ब्रिटेनवासियों को खुद से अनुवाद करना होगा।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!