अमेरिका की धमकी बेअसर- चीन ने ताइवान के पास किया सैन्य अभ्यास

Edited By Tanuja,Updated: 26 May, 2022 04:21 PM

china conducts military exercise around taiwan to warn us

ताइवान को लेकर अमेरिका की धमकियों का चीन पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। इसके विपरीत चीन ने उकसावे की कार्रवाई करते हुए ताइवान के पास...

बीजिंगः ताइवान को लेकर अमेरिका की धमकियों का चीन पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। इसके विपरीत चीन ने उकसावे की कार्रवाई करते हुए ताइवान के पास फिर से सैन्य अभ्यास किया । चीनी सेना पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने बुधवार को दावा किया है कि उसने ताइवान के पास सैन्य अभ्यास किया है। इस महीने ये इस तरह की तीसरी घटना है। इससे पहले चीनी नौसैनिक पोत जापान की समुद्री सीमा में घुस गए थे। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा था कि चीन के विमान नियमित रूप से सीमा का उल्लंघन करते आ रहे हैं।

 

जापान में क्वाड सम्मेलन में शामिल होने गए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने चीन को  चेतावनी देते हुए कहा था कि हम ताइवान में शांति और स्थिरता का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। अमेरिका जापान और अन्य देशों के साथ दृढ़ता से खड़ा है। बाइडेन ने ये भी कहा था कि अगर बीजिंग हमला करता है तो अमेरिका ताइवान की सैन्य रूप से रक्षा करेगा। इससे पहले चीनी सेना पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) ने ताइवान के पास सैन्‍य अभ्यास किया था।

 

चीनी सेना पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) ने 10 मई को कहा था कि शुक्रवार से रविवार तक ताइवान के पास एक और दौर का संयुक्त अभ्यास किया गया। बता दें कि यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद से ताइवान ने अलर्ट जारी कर रखा है। उसे चीन से हमले का खतरा है। यहीं नहीं, चीन के विमानों ने ताइवान के वायु क्षेत्र में घुसपैठ की थी। इसके बाद सक्रिय हुई ताइवान की वायुसेना ने अतिक्रमण करने वाले चीनी विमानों को अपने क्षेत्र से दूर जाने को कहा था। चीन के विमान ताइवान के हवाई रक्षा क्षेत्र में प्रवेश कर गए थे। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा था कि चीन के विमान नियमित रूप से सीमा का उल्लंघन करते आ रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!