अमेरिकी संसद में नया बिल पेश: चीनी AI कंपनियों पर प्रतिबंध की तैयारी, सीनेटर रिक ने कहा:“कम्युनिस्ट चीन हमारा दोस्त नहीं"

Edited By Updated: 21 May, 2026 02:19 PM

us bill targets chinese tech firms over national security concerns

Rick Scott ने अमेरिकी संसद में नया बिल पेश किया है, जिसमें कई चीनी टेक कंपनियों की जांच की मांग की गई है। अमेरिका को डर है कि ये कंपनियां जासूसी, डेटा चोरी और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बन सकती हैं। बिल का निशाना चीन की AI और रोबोटिक्स कंपनियां...

Washington: अमेरिका और चीन के बीच टेक्नोलॉजी वर्चस्व की जंग अब और तेज होती दिख रही है। अमेरिकी सांसदों ने चीन की कई बड़ी AI और रोबोटिक्स कंपनियों पर जासूसी और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा होने का आरोप लगाते हुए नया बिल पेश किया है। इस कदम को चीन की बढ़ती तकनीकी ताकत को रोकने की बड़ी रणनीति माना जा रहा है। रिक स्कॉट (Rick Scott) ने अमेरिका में एक नया विधेयक पेश किया है, जिसका उद्देश्य चीनी टेक कंपनियों की जांच करना और उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा पाए जाने पर प्रतिबंधित करना है।

 

इस बिल का नाम “Blocking CCP Spy Tech Act of 2026”  रखा गया है। यह बिल चीन की उन छह बड़ी टेक कंपनियों को निशाना बना रहा है जिन्हें “Six Little Dragons” कहा जा रहा है जिनमें डीपसीक (DeepSeek) ,  गेम साइंस (Game Science),  यूनिट्री रोबोटिक्स (Unitree Robotics), डीप रोबोटिक्स (DEEP Robotics), ब्रेनकोBrainCo और   मेनीकोर टेक Manycore Techशामिल हैं।  ये सभी कंपनियां चीन के हांगझोउ शहर में स्थित हैं और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स और डिजिटल टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही हैं। इस बिल के तहत अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों को एक साल के भीतर यह जांच करनी होगी कि इन कंपनियों के उपकरण, सॉफ्टवेयर या सेवाएं अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा और नागरिकों की सुरक्षा के लिए खतरा हैं या नहीं। अगर जांच में खतरा साबित होता है, तो

 

इन कंपनियों को अमेरिकी Federal Communications Commission यानी FCC की “Covered List” में डाल दिया जाएगा। इस सूची में उन कंपनियों को रखा जाता है जिन्हें अमेरिका सुरक्षा के लिए जोखिम मानता है।अमेरिका को डर है कि चीनी कंपनियां  अमेरिकी डेटा इकट्ठा कर सकती हैं,  निगरानी कर सकती हैं और  चीन की सरकार और सेना के लिए काम कर सकती हैं। सीनेटर रिक स्कॉट ने कहा:  “कम्युनिस्ट चीन हमारा दोस्त नहीं है। वह अमेरिका को कमजोर करना चाहता है।” उन्होंने आरोप लगाया कि चीन की कम्युनिस्ट पार्टी और पीपुल्स लिबरेशन आर्मी से जुड़े संगठनों को अमेरिकी बाजारों तक खुली पहुंच नहीं मिलनी चाहिए।

 

Tom Cotton ने भी इस बिल का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि चीनी टेक्नोलॉजी अमेरिकी नागरिकों की प्राइवेसी और सुरक्षा के लिए खतरा बन सकती है। अमेरिकी सांसदों ने खास तौर पर Unitree Robotics और BrainCo को लेकर गंभीर चिंता जताई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक  Unitree Robotics के सिस्टम में “CloudSail” नाम का छिपा हुआ रिमोट एक्सेस टूल मिला, जिससे चीन के सर्वरों से कनेक्शन संभव था। BrainCo पर आरोप है कि उसने अमेरिका में छात्रों के ब्रेनवेव डेटा इकट्ठा किए थे। अमेरिका और चीन के बीच पहले से ही  बड़ा तनाव चल रहा है और  यह नया बिल अमेरिका-चीन टेक युद्ध को और तेज कर सकता है।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!