इस देश के लोग जिंदा जानवर खाने के शौकीन, गधे सहित ये 8 जीव हैं पसंद (देखें तस्वीरें)

Edited By ,Updated: 22 Jan, 2017 01:03 PM

chinese people like to ear alive animals

दुनिया में हर देश के खान-पान की अलग परंपराएं हैं लेकिन एक देश एेसा है जहां जिंदा जानवरों को खाया जाता है...

बीजिंगः दुनिया में हर देश के खान-पान की अलग परंपराएं हैं लेकिन एक देश एेसा है जहां जिंदा जानवरों को खाया जाता है। चीन में 28 जनवरी को सेलिब्रेट किए जाने वाले लूनर न्यू ईयर की तैयारियां तेज हैं। इस दौरान तमाम परंपराओं के साथ खाने पीने पर भी खास ध्यान दिया जाता है। चीन में लोग जिंदा जानवर खाने के भी शौकीन हैं। यहां हम कुछ ऐसे ही जानवरों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें डिश के तौर पर जिंदा ही परोसा जाता है।

1. ओएस्टर (घोंघा) ऐसे जानवरों में से है, जिसे चीन के साथ-साथ पश्चिमी देशों में भी कच्चा या जिंदा ही सर्व किया जाता है। ऐसा इसलिए किया जाता है क्योंकि ये मरने के बाद बहुत तेजी से खराब होने लगता है। घोंघा को शेल से निकालते ही ये खराब होने लगता है।

2. चीन की पॉपुलर डिश जुई शिया को ड्रंकेन श्रिम्प (झींगा) के नाम से जाना जाता है। ये चीन के साथ-साथ अमरीका के भी कुछ चाइनीज रेस्टोरेंट में मिल जाएगी। इसमें झींगे को शराब में डुबोकर रखा जाता है। इसके बाद उसे खाना ज्यादा आसान हो जाता है। इसमें झींगा तब मरता है, जब उसे चबाया जाता है।

3. चीन में दूसरा पॉपुलर जिंदा खाया जाने वाला जानवर फिश है। इससे बनने वाली इस डिश को यिंग यांग यू के नाम से जाना जाता है। इसमें फिश को ऐसे डीप फ्राइ किया जाता है, जिसमें उसका सिर तेल में न डूबे। ऐसे में ये फिश फ्रेश और जिंदा रहती है। इसे इतनी जल्दी बनाया जाता है कि मछली के अंदरूनी अंगों को नुकसान न पहुंचे और वो 30 मिनट तक जिंदा रहे।

4. जिंदा सांप से बनी डिशेज चाइनीज शेफ की खासियत है। इस डिश को भी बड़ी तेजी से बनाया जाता है, ताकि इसे जिंदा खाया जा सके। शेफ को सिर अलग कर सांप की स्किन और आंतें निकालनी होती है। इसके बाद सांप का ताजा और कच्चा मीट ही परोसा जाता है।

5. चीन में जिंदा और फ्रेश गधे हुओ जियाओ लू डिश के नाम से जाना जाता है। इसके लिए गधे के हाथ-पैर बांधकर जिंदा इसका बॉडी पार्ट काट दिया जाता है। इसके बाद तुरंत इसका कच्चा मीट कस्टमर को परोसा जाता है। हालांकि, चीन के हेनान और हुबेई में सरकार ने इसे बैन कर दिया है। 

6. चीन में जिंदा बंदर के ब्रेन स्पैशल और महंगी डिश में से एक है। इसका टेस्ट लेना सिर्फ रईस लोगों के ही बस की बात है। कई लोग तो इस डिश का ऑर्डर अपनी शानो-शौकत दिखाने के लिए ही करते हैं। इसके खराब टेस्ट के चलते इसकी सिंगल बाइट चबाना भी हर किसी के बस की बात नहीं। हालांकि, चीन में यह डिश अब बैन हो चुकी है, लेकिन गुआंगदोंग प्रॉविन्स में ये अभी भी कई जगह मिल जाता है।

7. चूहों के नवजात बच्चे चीन में सबसे ज्यादा बिकने वाली डिश में से एक है। कस्टमर को यह चॉपस्टिक और स्पाइसी सॉस के साथ सर्व की जाती है। इस डिश को ‘थ्री स्क्वीक्स बेबीज’ कहा जाता है। इसे खाने का तरीका भी अजीब है। पहली बार में इसे चॉपस्टिक से एक ही झटके में खा लिया जाता है। इसके बाद सॉस के साथ खाया जाता है। यह डिश भी अब चाइना में बैन है, लेकिन फिर भी कई जगह इसे देखा जा सकता है।

8. बत्तख के भ्रूण से बनी डिश चीन के नानजियांग में बहुत पॉपुलर है। इसे जिंदा ही उबाला जाता है। आमतौर पर उबाला हुआ बत्तख का भ्रूण ही होता है। इसे चीन में बहुत चाव से खाया जाता है। ये डिश फिलीपीन्स में भी खाई जाती है और वहां इसे बालुत के नाम से जाना जाता है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!