भूकंप से दहला म्यांमार, चीन में भी महसूस किए गए झटके

Edited By Updated: 03 Jul, 2022 11:04 AM

earthquake in myanmar and china

म्यांमार में रविवार की सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.0 नापी गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ...

इंटरनेशनल डेस्कः  म्यांमार में रविवार की सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.0 नापी गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र  के अनुसार भूकंप यांगून से 260 किमी दूर दक्षिण पश्चिम इलाकों में सुबह 7 बजकर 56 मिनट पर आया। इसके अलावा, चीन के शिनजियांग प्रांत में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे पहले  शुक्रवार को ईरान और सीरिया मेंभूकंप आया था।

 

रविवार को चीन के शिनजियांग उइगुर स्वायत्त क्षेत्र में 5.2 तीव्रता का भूकंप आया। चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र (CENC) के अनुसार, भूकंप ने उत्तर पश्चिमी चीन के अक्की काउंटी को सुबह 6:02 बजे (बीजिंग समय) हिला दिया। भूकंप का केंद्र 40.88 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 78.14 डिग्री पूर्वी देशांतर पर पाया गया।
नेशनल सेंटर फार सीस्मोलाजी के अनुसार, इससे पहले शिनजियांग क्षेत्र में शनिवार तड़के तीन बजकर 29 मिनट पर भूकंप आया था। इसकी रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 4.3 नापी गई।

 

 बता दें  कि ईरान में शुक्रवार को 6.0 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे 5 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। ईरान में यह 7 दिनों में आया दूसरा भूकंप है। बीते शनिवार को भी ईरान में 5.6 तीव्रता का भूकंप आया था। ईरान का सबसे घातक भूकंप 1990 में 7.4 तीव्रता का आया था, जिसमें 40,000 लोग मारे गए थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!