भूकंप से फिर कांपी पाकिस्तान की धरती, लोगों में दहशत का माहौल

Edited By Updated: 30 May, 2025 03:14 PM

earthquake strikes pakistan again

गुरुवार को एक बार फिर पाकिस्तान की धरती भूकंप के झटकों से कांप उठी। भारतीय समयानुसार दोपहर करीब 4 बजे महसूस किए गए इन झटकों ने लोगों को दहशत में डाल दिया।

इंटरनेशनल डेस्क. गुरुवार को एक बार फिर पाकिस्तान की धरती भूकंप के झटकों से कांप उठी। भारतीय समयानुसार दोपहर करीब 4 बजे महसूस किए गए इन झटकों ने लोगों को दहशत में डाल दिया।

भूकंप की तीव्रता और केंद्र

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.4 मापी गई। भूकंप का केंद्र पंजाब प्रांत के मुल्तान के पास जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।

PunjabKesari

प्रभावित इलाके

भूकंप के झटके मुल्तान, लाहौर, बहावलपुर और इनके आसपास के इलाकों में तीव्रता से महसूस किए गए, जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घबराए हुए लोग अपने घरों, दुकानों और कार्यालयों से बाहर निकलकर खुली जगहों की ओर भागते दिखाई दिए।

भूकंप के झटकों की पुष्टि करते हुए कई लोगों ने सोशल मीडिया पर वीडियो और तस्वीरें भी साझा कीं। फिलहाल, किसी बड़े जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन भूकंप के कारण लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!