मिडल ईस्ट तनाव के बीच ताकत दिखा रहा कंगाल पाकिस्तान, स्वदेशी एंटी-शिप मिसाइल का किया परीक्षण

Edited By Updated: 16 Apr, 2026 07:07 PM

pakistan navy successfully test fires locally developed ship launched anti ship

पाकिस्तान ने एंटी-शिप मिसाइल का सफल परीक्षण किया। पाक सेना के अनुसार यह मिसाइल लंबी दूरी और सटीक निशाने की क्षमता रखती है। Middle East में बढ़ते तनाव के बीच इसे ताकत दिखाने की रणनीति माना जा रहा है।

Islamabad: पाकिस्तान की नौसेना ने स्वदेशी रूप से विकसित जहाज से दागी जाने वाली एंटी-शिप मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। यह विस्तारित दूरी पर लक्ष्यों को सटीकता से निशाना बनाने में सक्षम है। सेना ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। सेना की मीडिया इकाई इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने एक बयान में कहा कि मिसाइल अत्याधुनिक मार्गदर्शन प्रणाली और उन्नत गतिशीलता से लैस है। यह प्रणाली इसे ''खतरों से बचने, बदलती परिस्थितियों के अनुसार ढलने और सटीकता के साथ वार करने'' में सक्षम बनाती है।

 

बयान में कहा गया, ''पाकिस्तान नौसेना ने स्वदेशी रूप से विकसित और जहाज से दागी जाने वाली एंटी-शिप मिसाइल का सफल परीक्षण किया और लंबी दूरी पर उच्च गति के साथ सटीक रूप से अपने लक्ष्य को भेदा।'' इसमें कहा गया है कि स्थानीय स्तर पर विकसित मिसाइल का सफल प्रक्षेपण ''तकनीकी उत्कृष्टता और परिचालन विशेषज्ञता के एकीकरण' को रेखांकित करता है। नौसेना प्रमुख एडमिरल नवीद अशरफ ने प्रमुख वैज्ञानिकों और इंजीनियरों के साथ मिसाइल प्रक्षेपण देखा। इस मिसाइल का पिछला परीक्षण पिछले साल नवंबर में किया गया था। आईएसपीआर ने कहा कि यह हथियार प्रणाली समुद्र और जमीनी दोनों लक्ष्यों को ''बेहद सटीकता'' के साथ भेदने में सक्षम है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!