279 पुरुषों समेत 300 लोगों की मौत, बाढ़ ने मचाई तबाही, अगले कई दिन तक...

Edited By Updated: 16 Aug, 2025 11:19 PM

floods wreak havoc in khyber pakhtunkhwa more than 300 people dead

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में मूसलाधार बारिश और बादल फटने के कारण आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। अब तक 307 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें 13 बच्चे और 15 महिलाएं भी शामिल हैं। प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (PDMA) ने शनिवार को यह...

नेशनल डेस्क: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में मूसलाधार बारिश और बादल फटने के कारण आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। अब तक 307 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें 13 बच्चे और 15 महिलाएं भी शामिल हैं। प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (PDMA) ने शनिवार को यह जानकारी दी।

बारिश और बाढ़ से मची तबाही

PDMA के प्रवक्ता फैजी ने बताया कि पिछले 48 घंटों में तेज बारिश और अचानक आई बाढ़ से कई जिलों में जन-जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। “अब तक 279 पुरुष, 15 महिलाएं और 13 बच्चे अपनी जान गंवा चुके हैं,” फैजी ने कहा। इसके अलावा 23 लोग घायल भी हुए हैं, जिनमें 17 पुरुष, 4 महिलाएं और 2 बच्चे शामिल हैं।

बुनेर में सबसे ज्यादा मौतें

बाढ़ का सबसे ज्यादा असर प्रांत के बुनेर, शांगला, स्वात, मनसेहरा, बाजौर, तोरघर और बटाग्राम जिलों में देखा गया।

बुनेर जिले में सबसे ज्यादा 184 लोगों की मौत हुई है। शांगला में 36, मनसेहरा में 23, स्वात में 22, बाजौर में 21, बटाग्राम में 15, लोअर दीर में 5, एबटाबाद में एक बच्चा डूब गया।

लोग बेघर, घरों की छतों पर शरण

बाढ़ के कारण सैकड़ों लोग बेघर हो गए हैं और कई परिवारों को अपने घरों की छतों पर शरण लेनी पड़ रही है। PDMA के अनुसार, अब तक 74 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं — जिनमें से 11 पूरी तरह तबाह हो गए, और 63 घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं।

राहत कार्य जारी, हालात गंभीर

प्रवक्ता फैजी ने बताया कि जिला प्रशासन और राहत दल मिलकर बचाव और सहायता कार्यों में लगे हुए हैं। लेकिन कई इलाकों में रास्ते बंद होने और संचार व्यवस्था टूटने के कारण राहत पहुंचाना मुश्किल हो रहा है।

और बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

प्रभावित इलाकों में अब भी कई लोग लापता हैं, जिसके चलते अधिकारियों ने मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई है। PDMA लगातार स्थिति पर नजर रख रहा है और स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर राहत कार्य तेज करने की कोशिश कर रहा है।

21 अगस्त तक बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, खैबर पख्तूनख्वा में 21 अगस्त तक रुक-रुककर बारिश जारी रहने की संभावना है, जिससे हालात और बिगड़ सकते हैं।

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!