संपत्ति विवाद को लेकर व्यक्ति बना हैवान...रिश्तेदार की हत्या कर शव के टुकड़े झील में फेंके

Edited By Updated: 19 Mar, 2026 04:22 AM

relative murdered in property dispute body parts thrown into lake

हैदराबाद में संपत्ति विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी एक रिश्तेदार की हत्या कर उसके शव के टुकड़े झील में फेंक दिए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी (32) को गिरफ्तार कर लिया गया है।

नेशनल डेस्कः हैदराबाद में संपत्ति विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी एक रिश्तेदार की हत्या कर उसके शव के टुकड़े झील में फेंक दिए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी (32) को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पिछले महीने संपत्ति को लेकर हुए विवाद के दौरान महिला को डंडे से मारा था जिससे उसकी मृत्यु हो गई। इसके बाद उसने शव को बाथरूम में छिपाकर रखा था। 

इस घटना के अगले दिन आरोपी एक अन्य व्यक्ति की मदद से 40 वर्षीय महिला के शव को एक झील के पास ले गया और वहां उसने आरी से शव के पैर काटे और शरीर के अंगों को पानी में फेंक दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी और महिला ने संयुक्त रूप से एक संपत्ति खरीदी थी। महिला अपने हिस्से का हस्तांतरण चाहती थी जबकि आरोपी इसके लिए तैयार नहीं था। 

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने दावा किया कि विधवा महिला के किसी व्यक्ति से कथित 'संबंध' को लेकर भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। पुलिस ने बताया कि महिला के लापता होने पर उसे ढूंढने की कोशिश के दौरान उसके शव के अंग बरामद किए गए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!