पाकिस्तान यात्रा के दौरान जर्मनी की विदेश मंत्री हुआ कोरोना

Edited By Updated: 08 Jun, 2022 10:54 AM

german foreign minister tests covid positive during pakistan visit

जर्मनी की विदेश मंत्री एनालेना बेयरबॉक ने मंगलवार को पाकिस्तान में कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के बाद अपनी तीन देशों की विदेश यात्रा...

इस्लामाबाद: जर्मनी की विदेश मंत्री एनालेना बेयरबॉक ने मंगलवार को पाकिस्तान में कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के बाद अपनी तीन देशों की विदेश यात्रा स्थगित कर दी। पाकिस्तान की दो दिवसीय पहली यात्रा पर मंगलवार को पहुंचीं बेयरबॉक ने इस्लामाबाद में अपने समकक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी से मुलाकात की। इसके तुरंत बाद जांच करने पर वह कोरोना वायरस से संक्रमित पायीं गयीं।

 

दोपहर के भोजन के समय बेयरबॉक ने पाया कि उन्हें भोजन का स्वाद नहीं आ रहा था। मंत्रालय ने बताया कि उन्होंने सुबह एक एंटीजन परीक्षण कराया था, जो नकारात्मक आया था। बेयरबॉक को ग्रीस और तुर्की की यात्रा करनी थी। मंत्रालय ने कहा कि उनकी आगे की सभी व्यस्तताओं को रद्द कर दिया गया है। 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!