रूस विश्व युद्ध को तैयार ! पुतिन ने 24 घंटे में 32 देशों की तबाही का ब्लूप्रिंट किया साझा, यूरोप से इंग्लैंड तक फैली दहशत

Edited By Updated: 30 Nov, 2024 01:00 PM

global panic as putin raises spectre of nuclear war

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध ने एक नया मोड़ ले लिया है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के सहयोगी देशों को लेकर

International Desk: रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध ने एक नया मोड़ ले लिया है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के सहयोगी देशों को लेकर चेतावनी जारी की है, जिसमें उन्होंने नॉन-न्यूक्लियर हथियारों से न्यूक्लियर जैसी तबाही मचाने का ब्लूप्रिंट साझा किया है। इस योजना में यूरोप से लेकर इंग्लैंड तक बड़े पैमाने पर विनाश की आशंका जताई गई है।


 
ये देश हैं पुतिन के टारगेट 
पुतिन की यह चेतावनी तब आई है जब यूक्रेन को न्यूक्लियर हथियार वापस देने का निर्णय लिया गया है। रूस का दावा है कि यह कदम वैश्विक सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता है। रूस ने यह स्पष्ट कर दिया है कि यदि यूक्रेन को परमाणु हथियार मिले, तो उसका जवाब बेहद विनाशकारी होगा। पुतिन की योजना के अनुसार,  लंदन, बर्लिन, पेरिस , और रोम*  जैसी यूरोपीय राजधानियों पर हमला किया जाएगा। स्वीडन, फिनलैंड, पोलैंड , और  नीदरलैंड्स * जैसे देशों पर भी भयानक हमलों की योजना बनाई गई है।

 

  •  लंदन: चार सर्कल में विस्फोट, 60 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित होंगे।  
  •  बर्लिन:  मिसाइल हमलों से 44 लाख से अधिक लोग हताहत हो सकते हैं।  
  •  पेरिस:  11 लाख से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका।  
  •  रोम: 44 लाख से अधिक लोगों पर असर।   

 
 

पुतिन के 'गुप्त हथियार'? 
पुतिन ने पारंपरिक न्यूक्लियर हथियारों से परे अत्याधुनिक तकनीक वाले हथियारों का जिक्र किया है, जिनमें  हाइपरसोनिक मिसाइल्स, सीक्रेट फाइटर जेट्स,  लॉन्ग-रेंज ड्रोन, थर्मल रेडिएशन वेपन शामिल हैं। इन हथियारों से सूरज की सतह जैसे तापमान पर सब कुछ जलाकर राख किया जा सकता है। पुतिन की चेतावनी को हल्के में नहीं लिया जा रहा। यह चेतावनी न केवल यूरोप, बल्कि अमेरिका और अन्य सहयोगी देशों के लिए भी गंभीर चिंता का कारण बन गई है। रूस का यह आक्रामक रुख पूरी दुनिया को महाविनाश की ओर धकेल सकता है।   

 

 NATO देशों में मची हलचल
पुतिन की चेतावनी के बाद NATO  देशों में हड़कंप मच गया है।   अमेरिका  ने "मिनटमैन-3 मिसाइल" को वॉर जोन में सक्रिय कर दिया है।   जर्मनी और  पोलैंड  में डिफेंस सिस्टम एक्टिव किए जा रहे हैं।  अमेरिका ने अपने न्यूक्लियर हथियारों को अपग्रेड करने के लिए $138 बिलियन (11 लाख करोड़ रुपये) से अधिक का बजट तैयार कर लिया है।  
 

 

 

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!