चीनी अधिकारी को भ्रष्टाचार के मामले में 12 साल का कारावास

Edited By ,Updated: 20 Aug, 2016 03:21 PM

government agency

मध्य चीन के हुनान प्रांत में एक अदालत ने एक पूर्व अधिकारी को भ्रष्टाचार और पद का दुरपयोग करने के जुर्म में 12 साल के कारावास ...

बीजिंग: मध्य चीन के हुनान प्रांत में एक अदालत ने एक पूर्व अधिकारी को भ्रष्टाचार और पद का दुरपयोग करने के जुर्म में 12 साल के कारावास का दंड दिया है। चेनझोउ सिटी की अदालत ने कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना सी.पी.सी. की हुनान प्रांतीय समिति के पूर्व उप महासचिव मा योंग द्वारा 36.8 करोड़ युआन की रिश्वत लेने का दोषी ठहराने के बाद उसे 12 साल के कारावास का दंड सुनाया।

इसके अलावा अदालत ने उसकी 10 लाख युआन करीब 150,000 अमरीकी डालर की संपत्ति भी जब्त कर ली। अदालत के मुताबिक मा योंग ने वर्ष 2012 और 2013 के एक मामले में बचाव पक्ष के रिश्तेदारों से एक लाख युआन और करीब 33,000 युआन मूल्य वाल 100 ग्राम की सोने की छड़ को बतौर रिश्वत लिया था।

उस समय मा हुनान प्रांत में वियांग सिटी में सी.पी.सी. के प्रमुख के रूप में नियुक्त थे।   अदालत ने बताया कि इसके बदले में मा ने अदालत के कर्मचारियों से बचाव पक्ष के लोगों को कम सजा देने की गुजारिश की।

चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि इसके अलावा उसे भूमि हस्तांतरण राजस्व के 58 लाख युआन का हेर फेर करने का दोषी भी पाया गया, जिसके कारण देश का बड़ा नुकसान हुआ। एजेंसी की रपट में कहा गया है कि मा ने अदालत के सम्मुख अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!