मशहूर एक्टर का निधन, पीछे छोड़ गए 1 मिलियन डॉलर की संपत्ति

Edited By Updated: 02 Sep, 2025 11:46 AM

graham greene hollywood actor graham greene death the great detective

हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ग्राहम ग्रीन का 73 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। लंबे समय से बीमार चल रहे ग्राहम ने टोरंटो के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की जानकारी उनके एजेंट माइकल ग्रीन ने पुष्टि की और कहा कि ग्राहम एक ऐसे व्यक्ति थे...

नेशनल डेस्क: हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ग्राहम ग्रीन का 73 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। लंबे समय से बीमार चल रहे ग्राहम ने टोरंटो के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की जानकारी उनके एजेंट माइकल ग्रीन ने पुष्टि की और कहा कि ग्राहम एक ऐसे व्यक्ति थे जिनमें नैतिकता, सिद्धांत और चरित्र की झलक दिखती थी। उनका जाना हॉलीवुड के लिए एक बड़ी क्षति है।

ग्राहम ग्रीन ने 1979 में टीवी शो ‘द ग्रेट डिटेक्टिव’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी, जिसने उन्हें पहचान दिलाई। उन्होंने न केवल अपनी मेहनत से हॉलीवुड में अपना मुकाम बनाया, बल्कि अन्य विदेशी कलाकारों के लिए भी रास्ता खोलने में मदद की। उनके अभिनय की तारीफें लगातार होती रहीं और उन्होंने कई यादगार भूमिकाएं निभाई।

उनका विश्वव्यापी लोकप्रियता का शिखर ‘डांस विद वोल्व्स’ फिल्म से आया, जिसने 12 ऑस्कर नामांकन और 7 ऑस्कर अवॉर्ड्स हासिल किए थे। इस फिल्म ने उनकी प्रतिभा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। ग्राहम ग्रीन अपने समय के सबसे सम्मानित अभिनेताओं में से एक थे और उन्होंने सिनेमा जगत में अमिट छाप छोड़ी। उनके निधन के साथ एक युग का अंत हुआ है, लेकिन उनकी काबिलियत और काम हमेशा याद किए जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ग्राहम ग्रीन ने अपने जीवनकाल में लगभग 1 मिलियन डॉलर की संपत्ति बनाई जो उनकी मेहनत और समर्पण है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!