जापान में भारी बारिश और बाढ़ से तबाही, कई लोग लापता

Edited By Updated: 04 Jul, 2020 12:57 PM

heavy rain floods southern japan leaving more than a dozen

दक्षिणी जापान में भारी बारिश से शनिवार को बाढ़ आने के साथ ही कई इलाकों में भूस्खलन हुआ, जिससे कई लोग लापता हो गए और अनेक लोग खुद को ..

टोक्योः दक्षिणी जापान में भारी बारिश से शनिवार को बाढ़ आने के साथ भारी तबाही मच गई। कई इलाकों में भूस्खलन हुआ, जिससे कई लोग लापता हो गए और अनेक लोग खुद को सुरक्षित निकाले जाने की प्रतीक्षा में घर की छतों पर खड़े नजर आए।  रात भर मूसलाधार बारिश होने के बाद कुमामोतो और कागोशीमा के दक्षिणी प्रांतों में 75,000 से ज्यादा निवासियों को इलाका खाली करने को कहा गया।

PunjabKesari

एक टीवी चैनल पर दिखाई गई फुटेज में कुमा नदी से निकल रहे मटमैले पानी में कुमामोतो के हितोयोशी के बड़े हिस्से जलमग्न दिख रहे हैं। कई गाड़ियां आधे से ज्यादा डूब गईं। घरों में कीचड़ घुस गया और बाढ़ के पानी में उखड़े हुए पेड़ों के तने नजर आ रहे थे। कई लोग दुकानों की छत पर खुद को सुरक्षित निकाले जाने की प्रतीक्षा में खड़े दिखे। एनएचके ने कहा कि करीब 13 लोग लापता हैं। कुमामोतो के अधिकारियों ने कहा कि वे नुकसान का आकलन कर रहे हैं।

PunjabKesari

प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने कार्यबल का गठन किया है और लापता लोगों को सुरक्षित निकालने की प्रतिबद्धता जताई है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने पूर्व में कुमामोतो के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की थी लेकिन बाद में इस चेतावनी का स्तर कम किया। कुमामोतो के गवर्नर इकुओ काबाशीमा ने कहा कि उन्होंने ‘जापान सेल्फ डिफेंस’ बलों से मदद का आग्रह किया है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!