यात्रियों से भरी बस पर अंधाधुंध फायरिंग: 3 की मौत, 7 घायल

Edited By Updated: 16 Jul, 2025 09:33 PM

indiscriminate firing on a bus full of passengers 3 dead 7 injured

पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में बुधवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने एक यात्री बस पर गोलीबारी की, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नेशनल डेस्क: पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में बुधवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने एक यात्री बस पर गोलीबारी की, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने बताया कि वाहन कराची से प्रांतीय राजधानी क्वेटा जा रहा था, तभी कलात इलाके में उस पर हमला हुआ। किसी भी समूह ने तत्काल हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

रिंद ने बताया, ‘‘इस दुखद घटना में तीन यात्रियों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए।'' उन्होंने बताया कि घायलों को कलात के जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रवक्ता के मुताबिक स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा एजेंसियां, जिला प्रशासन और बचाव दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। उन्होंने बताया, ‘‘सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है और तलाशी अभियान जारी है। सुरक्षा बल हमलावरों का पीछा कर रहे हैं।'' 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!