फ्लोरिडा में ट्रंप के रिसॉर्ट के पास घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने हमलावर को मार गिराया

Edited By Updated: 22 Feb, 2026 09:05 PM

infiltration attempt near trump s florida resort

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फ्लोरिडा के पाम बीच स्थित 'मार-ए-लागो' रिजॉर्ट के सुरक्षा घेरे में घुसने वाले एक हथियारबंद व्यक्ति को मार गिराया गया।

इंटरनेशनल डेस्कः अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फ्लोरिडा के पाम बीच स्थित 'मार-ए-लागो' रिजॉर्ट के सुरक्षा घेरे में घुसने वाले एक हथियारबंद व्यक्ति को मार गिराया गया। अमेरिकी खुफिया विभाग के अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि ट्रंप आमतौर पर सप्ताहांत 'मार-ए-लागो' रिजॉर्ट में गुजारते हैं, लेकिन शनिवार रात को घटना के समय वह व्हाइट हाउस (अमेरिका के राष्ट्रपति कार्यालय) में थे। उन्होंने बताया कि प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप भी घटना के समय राष्ट्रपति के साथ व्हाइट हाउस में थीं। अधिकारियों ने मारे गए व्यक्ति का नाम सार्वजनिक नहीं किया है।

खुफिया विभाग के मुताबिक, "मार-ए-लागो रिजॉर्ट के उत्तरी गेट पर तैनात कर्मियों ने एक व्यक्ति को शॉटगन और ईंधन के कैन के साथ घुसते देखा।" विभाग ने बताया कि खुफिया सेवा के एजेंट और पाम बीच काउंटी के शेरिफ के डिप्टी ने व्यक्ति को मार गिराया। इस घटनाक्रम पर व्हाइट हाउस की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!