PM मोदी का मेरठ को बड़ा तोहफा: अब घंटों का सफर मिनटों में...नमो भारत स्‍टेशन के पूरे रूट का किया उद्घाटन

Edited By Updated: 22 Feb, 2026 01:46 PM

pm modi inaugurated the full stretch of meerut metro and namo bharat train

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली से मेरठ के बीच चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल के पूरे कॉरिडोर और मेरठ मेट्रो सेवा का उद्घाटन किया। इसके साथ ही अब दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ के मोदीपुरम तक करीब 82 किलोमीटर लंबे रूट पर रैपिड रेल सेवा आम...

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली से मेरठ के बीच चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल के पूरे कॉरिडोर और मेरठ मेट्रो सेवा का उद्घाटन किया। इसके साथ ही अब दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ के मोदीपुरम तक करीब 82 किलोमीटर लंबे रूट पर रैपिड रेल सेवा आम यात्रियों के लिए शुरू हो गई है। यह देश की सबसे तेज सेमी हाई-स्पीड रीजनल रैपिड ट्रेन मानी जा रही है, जिससे दिल्ली और मेरठ के बीच यात्रा अब काफी आसान और तेज हो जाएगी। नई सेवा शुरू होने के बाद दोनों शहरों के बीच सफर का समय घटकर लगभग 55 मिनट रह जाएगा।

आधुनिक ट्रांजिट हब बना सराय काले खां
दिल्ली के सराय काले खां स्टेशन को मल्टी-इंटीग्रेटेड ट्रांजिट हब के रूप में विकसित किया गया है। यहां स्मार्ट टिकटिंग वेंडिंग मशीनें, क्यूआर कोड आधारित टिकट सिस्टम और आधुनिक यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। भविष्य को ध्यान में रखते हुए स्टेशन पर छह प्लेटफॉर्म बनाए गए हैं, ताकि आगे चलकर दिल्ली-अलवर और दिल्ली-करनाल रैपिड रेल परियोजनाओं को भी यहां से जोड़ा जा सके।


महिला सशक्तिकरण पर खास जोर
नमो भारत रैपिड रेल के संचालन में महिला भागीदारी को प्राथमिकता दी गई है। सेवा में बड़ी संख्या में महिला ड्राइवर तैनात की गई हैं और बताया गया है कि ड्राइवर स्टाफ का करीब 80 प्रतिशत हिस्सा महिलाएं होंगी।


हाई-टेक सुविधाओं से लैस ट्रेन
रैपिड रेल को आधुनिक तकनीक के साथ तैयार किया गया है। ट्रेन 180 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार से चलने में सक्षम है और इसका ड्राइवर कंसोल पूरी तरह डिजिटल है। यात्रियों के लिए प्रीमियम कोच की सुविधा भी दी गई है, जिसमें मोबाइल और लैपटॉप चार्जिंग पॉइंट, आरामदायक सीटें और धूप से बचाव के लिए ब्लाइंड पर्दे लगाए गए हैं।


यात्रियों की सुविधा का खास ध्यान
ट्रेन में महिलाओं के लिए अलग कोच बनाए गए हैं। इसके अलावा सामान रखने की पर्याप्त जगह, खड़े यात्रियों के लिए अतिरिक्त स्पेस, पानी की बोतल रखने की व्यवस्था, मैगजीन होल्डर और पैरों को आराम देने के लिए फुट-रेस्ट जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, यह परियोजना दिल्ली-एनसीआर में तेज, सुरक्षित और आधुनिक सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था की दिशा में एक बड़ा कदम है, जिससे रोजाना सफर करने वाले लाखों यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!