Edited By Tanuja,Updated: 22 Feb, 2026 03:26 PM

चीन के Zibo में PLA-संबद्ध प्रतिष्ठान में 24 घंटे के भीतर दूसरा विस्फोट हुआ, जबकि एक दिन पहले Shantou में धमाका हुआ था। MSS मामले की जांच कर रही है। कुछ रिपोर्टों में Lashkar-e-Taiba की संभावित भूमिका की आशंका जताई गई है, हालांकि इसकी आधिकारिक...
Bejing: चीन के Zibo शहर में पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) से जुड़े एक प्रतिष्ठान में 24 घंटे के भीतर दूसरा बड़ा विस्फोट हुआ है। इससे पहले Shantou में भी एक जोरदार धमाका हुआ था। लगातार दो घटनाओं के बाद सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। सूत्रों के मुताबिक, दोनों स्थानों को सील कर दिया गया है और फोरेंसिक जांच जारी है। हताहतों और नुकसान को लेकर आधिकारिक जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।
🚨2nd massive explosion rocks PLA facility in Zibo, Shandong Province, China within 24 hours of the Shantou, Guangdong explosion! MSS suspects Lashkar-E-Taiba involvement & is coordinating with multiple regional agencies. LeT vowed to escalate attacks on Chinese facilities & CPEC pic.twitter.com/ajViq9SWXZ
— Global Watch (@Globalwatchh) February 21, 2026
मामले की जांच चीन की खुफिया एजेंसी Ministry of State Security (MSS) कर रही है। कुछ रिपोर्टों में प्रतिबंधित संगठन Lashkar-e-Taiba (LeT) की संभावित संलिप्तता की आशंका जताई गई है। संगठन पहले China-Pakistan Economic Corridor (CPEC) से जुड़ी परियोजनाओं को निशाना बनाने की धमकी दे चुका है। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।