ईद पर ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियन का ऐलान- हम मुस्लिम देशों से युद्ध नहीं चाहते, ‘IA’ बनाकर बदलेंगे मिडिल ईस्ट का नक्शा

Edited By Updated: 21 Mar, 2026 04:18 PM

iran s president calls for formation of islamic assembly of the middle east

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने नवरोज और ईद-उल-फितर पर मुस्लिम देशों से एकजुटता की अपील की। उन्होंने ‘मिडिल ईस्ट इस्लामिक असेंबली’ बनाने का प्रस्ताव रखा, अमेरिका-इजराइल पर निशाना साधा और क्षेत्रीय शांति के लिए विदेशी हस्तक्षेप खत्म करने की मांग...

International Desk: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने नवरोज और ईद-उल-फितर पर मुस्लिम देशों से एकजुटता की अपील की। Masoud Pezeshkian ने नवरोज और ईद-उल-फितर के मौके पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि ईरान किसी भी इस्लामिक देश से टकराव नहीं चाहता। उन्होंने साफ कहा कि मुस्लिम देशों को आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होना चाहिए। अपने संदेश में उन्होंने हालिया हमलों में मारे गए Ali Khamenei और अन्य लोगों के लिए शोक व्यक्त किया और इसे “शहादत” बताया।

 

‘इस्लामिक असेंबली ऑफ मिडिल ईस्ट’ का प्रस्ताव
ईरानी राष्ट्रपति ने एक बड़ा प्रस्ताव रखते हुए कहा कि मिडिल ईस्ट के देशों को मिलकर एक “Islamic Assembly बनानी चाहिए  । यह संगठन सुरक्षा, आर्थिक और राजनीतिक सहयोग को मजबूत करेगा।  इससे क्षेत्र में स्थिरता आएगी। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र को बाहरी ताकतों की जरूरत नहीं है, बल्कि देश खुद मिलकर समस्याएं सुलझा सकते हैं।

 

अमेरिका- इजराइल पर सीधा आरोप
पेजेशकियन ने Israel पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि क्षेत्र में अशांति और अस्थिरता का असली कारण इजराइल है। इजराइल “आतंकवाद, जनसंहार और साजिशों” को बढ़ावा दे रहा है। ईरान ने इशारों में United States की मौजूदगी पर भी सवाल उठाए और कहा कि विदेशी शक्तियों की मौजूदगी ही तनाव बढ़ा रही हैं। क्षेत्रीय सुरक्षा का जिम्मा स्थानीय देशों को ही संभालना चाहिए
 
 

मुस्लिम देशों को ‘भाई’ बताया
ईरानी राष्ट्रपति ने कहा हम मुस्लिम देशों से युद्ध नहीं चाहते । सभी इस्लामिक देश हमारे “भाई” हैं। दुश्मन ताकतें मुस्लिम देशों के बीच फूट डाल रही हैं।  Iran, Israel और United States के बीच चल रहा तनाव अब चौथे हफ्ते में प्रवेश कर चुका है। पूरे वेस्ट एशिया में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं और इसका असर खाड़ी देशों पर भी पड़ रहा है।
   

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!