समुद्र में इजराइल की बड़ी कार्रवाईः गाजा पहुंचने से पहले  कई जहाजों पर कब्जा, हिरासत में लिए एक्टिविस्ट

Edited By Updated: 19 May, 2026 08:28 PM

israeli forces intercept 6 more activist flotilla vessels headed for gaza

इजराइली सुरक्षा बलों ने गाजा की समुद्री नाकेबंदी तोड़ने की कोशिश कर रहे कार्यकर्ताओं के कई जहाजों को अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में रोक लिया। ‘ग्लोबल सुमूद फ्लोटिला’ के मुताबिक सैकड़ों कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है। यह मिशन गाजा में मानवीय...

International Desk:  Israel की सुरक्षा बलों ने मंगलवार को गाजा की समुद्री नाकेबंदी को चुनौती देने जा रहे कार्यकर्ताओं के कई जहाजों को रोक लिया। यह कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में की गई, जहां ‘ग्लोबल सुमूद फ्लोटिला’ नामक अभियान के तहत एक्टिविस्ट गाजा की ओर बढ़ रहे थे। फ्लोटिला की लाइव स्ट्रीम में देखा गया कि इजराइली सैनिक छोटी रबर नौकाओं के जरिए एक्टिविस्टों के जहाजों तक पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ता लाइफ जैकेट पहनकर हाथ ऊपर उठाए खड़े दिखाई दिए। कुछ ही देर बाद वीडियो फीड अचानक बंद हो गई और संदेश आया कि जहाज को कब्जे में ले लिया गया है।
 

रिपोर्टों के अनुसार इजराइली बलों ने एंड्रोस, जेफिरो, डॉन जुआन, अल्सियोन और एलेन्गी नामक जहाजों को रोका। फ्लोटिला समूह का दावा है कि सैनिकों ने जहाजों पर लगे कैमरे भी तोड़ दिए। जहाजों को गाजा तट से लगभग 90 से 100 समुद्री मील दूर रोका गया। इससे पहले सोमवार को भी इजराइली नौसेना ने साइप्रस के पास अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में करीब 41 नावों को रोक लिया था। ‘ग्लोबल सुमूद फ्लोटिला’ एक अंतरराष्ट्रीय अभियान है, जिसका उद्देश्य गाजा पर लगी समुद्री नाकेबंदी को चुनौती देना और वहां के मानवीय संकट की ओर दुनिया का ध्यान आकर्षित करना है। आयोजकों के मुताबिक यह काफिला पिछले सप्ताह Turkey के मारमारिस बंदरगाह से रवाना हुआ था। इसमें 40 से अधिक देशों के सैकड़ों कार्यकर्ता, पत्रकार और मानवाधिकार समर्थक शामिल बताए जा रहे हैं।

 

फ्लोटिला समूह ने आरोप लगाया कि हिरासत में लिए गए कार्यकर्ताओं को जबरन इजराइली नौसैनिक जहाजों के जरिए अज्ञात बंदरगाहों की ओर ले जाया जा रहा है। समूह ने सभी प्रतिभागियों की तत्काल और बिना शर्त रिहाई की मांग की है। संगठन ने यह भी दावा किया कि पिछली कार्रवाई में हिरासत में लिए गए कुछ एक्टिविस्टों ने कथित तौर पर शारीरिक हिंसा और दुर्व्यवहार की शिकायत की थी। हालांकि इजराइल ने इन आरोपों को खारिज किया है। इस मिशन में Ireland के नागरिक भी शामिल थे। आयरलैंड के प्रधानमंत्री Micheál Martin ने अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में जहाजों को रोके जाने को “पूरी तरह अस्वीकार्य” बताया।
 

इजराइल का कहना है कि गाजा पर समुद्री नाकेबंदी सुरक्षा कारणों से लागू की गई है ताकि हथियारों की तस्करी रोकी जा सके। इजराइली सरकार का दावा है कि मानवीय सहायता नियंत्रित रास्तों और जांच के बाद ही गाजा भेजी जाती है। दूसरी ओर मानवाधिकार संगठन और एक्टिविस्ट समूह कहते हैं कि गाजा में लाखों लोग भोजन, दवाइयों और आवास की गंभीर कमी से जूझ रहे हैं और समुद्री नाकेबंदी वहां के मानवीय संकट को और बढ़ा रही है।

  

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!