इथियोपिया में भारी बारिश के बाद भूस्खलन, 13 लोगों की मौत

Edited By Updated: 06 Aug, 2024 01:56 AM

landslide after heavy rain in ethiopia kills 13

इथियोपिया के वोलैटा क्षेत्र में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। एक स्थानीय अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अदीस अबाबाः इथियोपिया के वोलैटा क्षेत्र में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। एक स्थानीय अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। 

वोलैटा के जोन चीफ एडमिनिस्ट्रेटर सैमुअल फोला ने बताया कि इलाके से 300 से अधिक लोगों को निकाला गया है और लापता लोगों की संख्या अब भी अज्ञात है। फोला ने कहा, ‘‘मृतकों में बच्चे भी शामिल हैं। हमने एहतियात के तौर पर तथा एक और संभावित भूस्खलन की आशंका के चलते 300 से अधिक लोगों को निकाला है।'' 

क्षेत्रीय सरकार के अनुसार, वोलैटा क्षेत्र में बचाव अभियान जोरों पर चल रहा है। इससे पहले पिछले महीने दक्षिणी इथियोपिया के एक अन्य क्षेत्र में हुए भूस्खलन में 200 से अधिक लोग मारे गए थे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!