गाजा में खूनखराबा जारी, युद्धविराम के बीच 1,000 से अधिक लोगों की मौत

Edited By Updated: 17 Jun, 2026 10:27 PM

over 1 000 people died in gaza during the ceasefire

इजरायल और हमास के बीच जारी युद्ध ने अब एक ऐसा खौफनाक मोड़ ले लिया है, जहां 'शांति समझौते' और 'सीजफायर' जैसे शब्द बेमानी साबित हो रहे हैं। गाजा पट्टी से आई ताजा रिपोर्ट ने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया है, जहां मलबे के ढेर के बीच अब तक 73,000 से...

इंटरनेशनल डेस्कः इजरायल और हमास के बीच जारी युद्ध ने अब एक ऐसा खौफनाक मोड़ ले लिया है, जहां 'शांति समझौते' और 'सीजफायर' जैसे शब्द बेमानी साबित हो रहे हैं। गाजा पट्टी से आई ताजा रिपोर्ट ने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया है, जहां मलबे के ढेर के बीच अब तक 73,000 से अधिक लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।

समझौते के बाद भी नहीं थमा 'कत्लेआम'
हैरानी और दुख की बात यह है कि पिछले साल अक्टूबर में इजरायल और हमास के बीच हुए संघर्ष विराम (सीजफायर) समझौते के बाद से अब तक 1,000 से ज्यादा फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, गाजा पट्टी के मध्य शहरों और शरणार्थी शिविरों में हाल ही में हुए इजरायली ड्रोन हमलों ने भारी तबाही मचाई है। यहां हर रोज कहीं न कहीं गोलाबारी और भीषण गोलीबारी की आवाजें गूंज रही हैं, जिससे आम नागरिकों का जीवन नर्क बन चुका है।

इजरायल का 'प्रचंड प्रहार': दो आतंकी ढेर
दूसरी ओर, इजरायली सेना ने साफ कर दिया है कि वह हमास और उसके सहयोगी उग्रवादी संगठनों को जड़ से मिटाने के लिए अपना अभियान और तेज करेगी। इजरायली सेना के बयान के मुताबिक, उन्होंने गाजा पट्टी के भीतर अपने नियंत्रण वाले क्षेत्र का विस्तार कर लिया है सेना ने दावा किया है कि बीते सप्ताहांत किए गए सटीक हमलों में हमास और फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद के दो सक्रिय आतंकियों को मार गिराया गया है।

मलबे और बारूद के बीच सिसकती जिंदगी
गाजा का स्वास्थ्य मंत्रालय, जिसे अंतरराष्ट्रीय समुदाय और चिकित्सा विशेषज्ञ विश्वसनीय मानते हैं, लगातार इन मौतों का रिकॉर्ड रख रहा है। हालांकि इन आंकड़ों में लड़ाकों और आम नागरिकों का अलग-अलग ब्योरा नहीं है, लेकिन 73,000 का यह आंकड़ा मानवता के माथे पर एक गहरा कलंक है। गाजा के चप्पे-चप्पे पर इजरायली सेना और उग्रवादियों के बीच आमने-सामने की जंग जारी है, जिसका अंत फिलहाल नजर नहीं आ रहा।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!