पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में TTP कमांडर सहित 11 आंतकियों को किया ढेर

Edited By Updated: 29 Nov, 2022 10:58 AM

pakistan security forces kill ttp commander 10 militants in operation

पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने अपने मुल्क के उत्तर पश्चिमी हिस्से में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के एक कमांडर के साथ-साथ 10 अन्य...

 पेशावर:  पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने अपने मुल्क के उत्तर पश्चिमी हिस्से में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के एक कमांडर के साथ-साथ 10 अन्य आतंकवादियों को एक मुठभेड़ में ढेर कर दिया। सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने अशांत लक्की मारवत जिले में हुई मुठभेड़ में टीटीपी कमांडर टिपू और 10 अन्य को ढेर कर दिया।

 

सूत्रों ने बताया कि इस मुठभेड़ में कुछ सुरक्षाकर्मियों के भी हताहत होने की खबर है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक इसकी पुष्टि नहीं की जा सकी थी। अफगान सीमा से आए टीटीपी के लड़ाके सुरक्षा बलों के जाल में फंस गए जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!