रूस के केमेरोव में विमान दुर्घटनाग्रस्त , 4 लोगों की मौत

Edited By Updated: 20 Jun, 2021 03:13 AM

plane crashes in kemerov russia 4 dead

रूस में केमेरोव क्षेत्र के अधिकारियों ने शनिवार को एक विमान के आपात स्थिति में उतारे जाने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से करीब नौ लोगों के मरने की रिपोटरं को खारिज करते हुए कहा

मॉस्कोः रूस में केमेरोव क्षेत्र के अधिकारियों ने शनिवार को एक विमान के आपात स्थिति में उतारे जाने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से करीब नौ लोगों के मरने की रिपोटरं को खारिज करते हुए कहा है कि दुर्घटना में चार लोगों की मौत हुई है तथा 15 अन्य घायल हुए हैं। 

अधिकारियों के मुताबिक विमान दुर्घटना में चार लोग मारे गये हैं और 15 अन्य घायल हुए हैं। घायलों में चार की हालत गंभीर है। जांच दल मौके पर पहुंच गया है और घटना की जांच की जा रही है। इससे पहले स्थानीय मीडिया ने सेना , विमानन और नौसेना के वालंटियर सोसायटी फॉर कोआपरेशन की क्षेत्रीय शाखा के हवाले से विमान दुर्घटना में नौ लोगों के मरने की रिपोटर् दी थी। एल-410 प्रशिक्षु विमान तनाई हवाई अड्डे के समीप आपात स्थिति में उतरने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!