पाक के शहरोज के2 पर्वत शिखर पर चढ़ने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के पर्वतारोही बने

Edited By Updated: 28 Jul, 2021 12:31 AM

pti international story

इस्लामाबाद, 27 जुलाई (भाषा) पाकिस्तान के 19 वर्षीय शहरोज काशिफ मंगलवार को दुनिया के दूसरे सबसे ऊंचे पर्वत के2 के शिखर पर पहुंचने वाले सबसे कम उम्र के पर्वतारोही बन गए हैं। लाहौर निवासी काशिफ बोतलबंद ऑक्सीजन की मदद के साथ 8,611 मीटर की ऊंचाई...

इस्लामाबाद, 27 जुलाई (भाषा) पाकिस्तान के 19 वर्षीय शहरोज काशिफ मंगलवार को दुनिया के दूसरे सबसे ऊंचे पर्वत के2 के शिखर पर पहुंचने वाले सबसे कम उम्र के पर्वतारोही बन गए हैं। लाहौर निवासी काशिफ बोतलबंद ऑक्सीजन की मदद के साथ 8,611 मीटर की ऊंचाई पर चढ़ने में सफल रहे।

अल्पाइन क्लब ऑफ पाकिस्तान के करार हैदरी ने एक बयान में कहा, '' अच्छी खबर। के2 बेस कैंप ने शहरोज काशिफ के 8611 मीटर के2 की चढ़ाई करने की पुष्टि की है। यह नया विश्व रिकॉर्ड है। 19 साल की उम्र में के2 के शिखर पर पहुंचने वाले काशिफ दुनिया के सबसे उम्र के पर्वतारोही बन गए हैं। बधाई।''
काशिफ से पहले मशहूर पर्वतारोही मोहम्मद अली सदपारा के बेटे साजिद सदपारा 20 साल की उम्र में के2 पर चढ़ने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति थे।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!