जयशंकर ने अमेरिकी खुफिया इकाई के निदेशक से द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर चर्चा की

Edited By Updated: 29 Sep, 2022 12:13 AM

pti international story

वाशिंगटन, 28 सितंबर (भाषा) विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिका के नेशनल इंटेलिजेंस (राष्ट्रीय खुफिया इकाई) के निदेशक एवरिल हैंस से द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करने के तरीकों पर बुधवार को चर्चा की।

जयशंकर चार दिन की वाशिंगटन यात्रा पर हैं।

इस मुलाकात के बाद विदेश मंत्री ने ट्वीट किया, “ आज सुबह पुराने दोस्त अमेरिकी नेशनल इंटेलिजेंस के निदेशक एवरिल हैंस के साथ मिलकर अच्छा लगा। बातचीत में भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने का विषय शामिल था।”
जयशंकर ने मंगलवार को अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन से बातचीत की थी।

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!