संयुक्त राष्ट्र महासभा: 26 सितंबर को वैश्विक मंच पर देश का पक्ष रखेंगे विदेश मंत्री जयशंकर, ट्रंप भी होंगे शामिल

Edited By Updated: 05 Sep, 2026 09:09 AM

jaishankar will address the united nations general assembly session on september

संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र की तैयारियां जोरों पर हैं। इस बार के वार्षिक उच्च स्तरीय सत्र में भारतीय कूटनीति की गूंज सुनाई देगी जहां विदेश मंत्री एस. जयशंकर 26 सितंबर को दुनिया के बड़े नेताओं को संबोधित करेंगे। संयुक्त राष्ट्र महासभा...

संयुक्त राष्ट्र : संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र की तैयारियां जोरों पर हैं। इस बार के वार्षिक उच्च स्तरीय सत्र में भारतीय कूटनीति की गूंज सुनाई देगी जहां विदेश मंत्री एस. जयशंकर 26 सितंबर को दुनिया के बड़े नेताओं को संबोधित करेंगे। संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र की शुरुआत 8 सितंबर से होगी। 193 सदस्यीय इस संगठन के नेता 22 से 28 सितंबर तक होने वाले विभिन्न सत्रों को संबोधित करेंगे। 

शुक्रवार को जारी उच्च स्तरीय सत्र के संशोधित अस्थायी वक्ताओं की सूची के अनुसार जयशंकर 26 सितंबर को दोपहर के सत्र में आम चर्चा में हिस्सा लेंगे। पिछले साल भी जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र के मंच से वैश्विक नेताओं को संबोधित किया था। आम चर्चा की शुरुआत 22 सितंबर को होगी और पहला संबोधन ब्राजील का होगा जिसके बाद अमेरिका अपनी बात रखेगा। 

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र की अध्यक्षता बांग्लादेश करेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 22 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा के प्रतिष्ठित मंच से विश्व नेताओं को संबोधित करेंगे। अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास और कार्यालय 'व्हाइट हाउस' में अपने दूसरे कार्यकाल के दौरान संयुक्त राष्ट्र में यह ट्रंप का दूसरा संबोधन होगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!