‘पिता जिंदा हैं या नहीं, कोई...’ बेटे कशीब के X पोस्ट ने मचाया तहलका! माँगा अपने पिता के जिंदा होने का सबूत

Edited By Updated: 28 Nov, 2025 11:02 AM

son kasib s x post sparks a stir he demands proof his father is alive

बीते दिनों पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान के निधन की अफवाहें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही थीं। इन अफवाहों पर पाकिस्तान की सरकार ने विराम लगाते हुए कहा था कि इमरान जेल में बंद हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि इमरान खान जीवित और स्वस्थ...

नेशनल डेस्क: बीते दिनों पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान के निधन की अफवाहें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही थीं। इन अफवाहों पर पाकिस्तान की सरकार ने विराम लगाते हुए कहा था कि इमरान जेल में बंद हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि इमरान खान जीवित और स्वस्थ हैं।

बेटे कशीब खान ने सरकार को घेरा

इस बीच इमरान खान के बेटे कशीब खान ने पाकिस्तान सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं। कशीब ने अपने 'X' पोस्ट में गहरा दर्द व्यक्त करते हुए लिखा कि उनके पिता को 845 दिनों से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले छह हफ्तों से इमरान खान को 'डेथ सेल' में अकेले रखा गया है, जहां कोई पारदर्शिता नहीं है।कशीब ने कहा, "मेरी अपने पिता से कोई फोन कॉल नहीं हुई है, कोई मीटिंग नहीं हुई है, और यहाँ तक कि वह जेल में जिंदा हैं, इसका भी कोई सबूत नहीं मिला है। मेरे और मेरे भाई का अपने पिता से कोई कॉन्टैक्ट नहीं हुआ है।"

हालत छिपाने की जानबूझकर कोशिश

कशीब ने सरकार के रवैये को 'ब्लैकआउट' करार दिया और कहा कि यह कोई सुरक्षा प्रोटोकॉल नहीं है। उनके अनुसार यह "उनकी हालत छिपाने और हमारे परिवार को यह जानने से रोकने की एक जानबूझकर की गई कोशिश है कि वह सुरक्षित हैं या नहीं।"

उन्होंने साफ चेतावनी दी कि पाकिस्तान सरकार और उनके 'हैंडलर' उनके पिता की सुरक्षा और इस 'अमानवीय आइसोलेशन' के हर नतीजे के लिए कानूनी, नैतिक और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पूरी तरह से जिम्मेदार होंगे।

अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से दखल की अपील

इमरान खान के बेटे कशीब ने दुनिया भर से तत्काल दखल की अपील की है।

उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय, मानवाधिकार संगठनों (Global Human Rights Organization) और हर लोकतांत्रिक आवाज़ से मांग की है कि:

  1. वे तुरंत दखल दें।

  2. उनके पिता के जिंदा होने का सबूत माँगें।

  3. कोर्ट के आदेश के तहत मिलने की इजाजत को लागू करवाएँ।

  4. इस अमानवीय आइसोलेशन को खत्म करें।

  5. पाकिस्तान के सबसे लोकप्रिय राजनीतिक नेता की रिहाई की मांग करें, जिन्हें सिर्फ राजनीतिक कारणों से जेल में रखा गया है।

क्यों जेल में बंद हैं इमरान खान?

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान अगस्त 2023 से रावलपिंडी की आदियाला जेल में बंद हैं। उनकी गिरफ्तारी और सजाओं को उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) राजनीतिक साजिश का हिस्सा बताती है, जिसका उद्देश्य उन्हें सत्ता से दूर रखना है।

खान और उनकी पार्टी दावा करते हैं कि उन पर दर्ज 186 से अधिक मुकदमे राजनीतिक रूप से प्रेरित हैं, जबकि सरकार भ्रष्टाचार के आरोपों पर कार्रवाई की बात कहती है। उन्हें कई मामलों में सजा भी हो चुकी है।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!