पिता से झगड़ा कर छोड़ा घर, गुस्से में सीधे पाकिस्तान पहुंच गया भारतीय युवक ! Pak रेंजर्स ने किया गिरफ्तार और अब..

Edited By Updated: 29 Nov, 2025 04:34 PM

punjab police arrest alleged indian national who strayed into pakistan

पाकिस्तान की पंजाब पुलिस ने दावा किया है कि भारतीय नागरिक बी.जे. सिंह गलती से सीमा पार कर गया, जिसके बाद रेंजर्स ने उसे 100 दिनों तक हिरासत में रखा। कोई संदिग्ध वस्तु न मिलने पर उसे कसूर पुलिस को सौंप दिया गया। असम निवासी सिंह घरेलू विवाद के बाद घर...

Islamabad: पाकिस्तान की पंजाब पुलिस ने अनजाने में देश में घुसे एक कथित भारतीय नागरिक को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पाकिस्तान रेंजर्स ने बिना किसी कानूनी औपचारिकता के उसे 100 दिनों से अधिक समय तक हिरासत में रखा। पुलिस के अनुसार, कथित भारतीय नागरिक बी जे सिंह 16 अगस्त को भारतीय बचन सिंह पोस्ट के सामने अजमल शहीद पोस्ट के पास से पाकिस्तान में प्रवेश कर गया। सिंह (31) असम का रहने वाला है।

 

पुलिस ने बताया कि रेंजर्स के जवानों ने उसे भारत-पाकिस्तान सीमा के पास से गिरफ्तार किया और तीन महीने से अधिक समय तक उससे पूछताछ की। अधिकारियों ने बताया कि सिंह के पास से कुछ भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं होने के बाद उसे इस सप्ताह लाहौर से लगभग 50 किलोमीटर दूर कसूर के सदर पुलिस थाने को सौंप दिया गया। बताया जा रहा है कि वह अपने पिता बरशन सिंह के साथ किसी घरेलू मुद्दे पर झगड़ा होने के बाद घर छोड़कर निकल गया था। पुलिस ने उसके खिलाफ पाकिस्तान में अवैध रूप से प्रवेश करने का मामला दर्ज किया है।  

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!