उग्रवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, सुरक्षा बलों ने 47 आतंकियों को किया ढेर

Edited By Updated: 09 Aug, 2025 11:45 PM

strict action against extremism security forces killed 47 terrorists

पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने अफगानिस्तान सीमा के पास बलूचिस्तान प्रांत में पिछले दो दिनों में कम से कम 47 उग्रवादियों को मार गिराया है। पाकिस्तानी सेना के जनसंपर्क विभाग (आईएसपीआर) ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नेशनल डेस्क: पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने अफगानिस्तान सीमा के पास बलूचिस्तान प्रांत में पिछले दो दिनों में कम से कम 47 उग्रवादियों को मार गिराया है। पाकिस्तानी सेना के जनसंपर्क विभाग (आईएसपीआर) ने शनिवार को यह जानकारी दी।

आईएसपीआर ने बयान में कहा कि सुरक्षा बलों ने सात-आठ अगस्त की दरमियानी रात झोब जिले के संबाजा क्षेत्र में अभियान चलाकर 33 उग्रवादियों को मार गिराया। इसके अलावा आठ-नौ अगस्त की दरमियानी रात अफगानिस्तान सीमा से लगे संबाजा के आसपास के क्षेत्रों में एक अन्य अभियान में 14 उग्रवादी मारे गए।

आईएसपीआर के अनुसार, आतंकवादियों के पास से हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक भी बरामद किए गए। पाकिस्तान में नवंबर 2022 में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) द्वारा सरकार के साथ संघर्षविराम समाप्त करने के बाद से खासकर खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान प्रांतों में उग्रवादी हमलों में तेज वृद्धि हुई है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!