super typhoon bavi: समुद्र में उठी तबाही की आंधी... 50 मौतों के बाद अब 'बावी' का खतरा, यहां हाई अलर्ट जारी, जानें कब देगा दस्तक

Edited By Updated: 10 Jul, 2026 12:45 PM

super typhoon bavi super typhoon bavi bavi typhoon china taiwan shanghai

शक्तिशाली तूफान 'बावी' शुक्रवार को चीन के पूर्वी तट की ओर तेजी से बढ़ रहा है। इससे पहले, इस सप्ताह चीन के दो अलग-अलग हिस्सों में आए घातक तूफानों में अब तक 50 लोगों की जान जा चुकी है।

बीजिंग: शक्तिशाली तूफान 'बावी' शुक्रवार को चीन के पूर्वी तट की ओर तेजी से बढ़ रहा है। इससे पहले, इस सप्ताह चीन के दो अलग-अलग हिस्सों में आए घातक तूफानों में अब तक 50 लोगों की जान जा चुकी है। अधिकतम 162 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं के साथ 'बावी' तूफान के सबसे पहले ताइवान के उत्तर से गुजरने की संभावना जताई गई है। इसके प्रभाव से शुक्रवार रात से शनिवार तक 2.3 करोड़ आबादी वाले ताइवान में भारी बारिश होने का अनुमान है। ताइवान की 'सेंट्रल न्यूज एजेंसी' के अनुसार, ताइवान की राजधानी ताइपे में शुक्रवार को सभी स्कूल बंद कर दिए गए।

17 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया
उत्तरी ताइवान के बंदरगाहों में मछली पकड़ने वाली नौकाओं को सुरक्षित रूप से एक साथ बांध दिया गया है। जापान, हांगकांग और अन्य कई स्थानों के लिए शनिवार तक की कई उड़ानें रद्द कर दी गई हैं, हालांकि कुछ उड़ानों का संचालन अब भी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी है। इस तूफान के शनिवार को ताइवान के उत्तर से गुजरते हुए रात को शंघाई के दक्षिण में फुजियान और झेजियांग प्रांतों की सीमा के निकट चीन के तट से टकराने का अनुमान है।

सरकारी समाचार एजेंसी 'शिन्हुआ' के अनुसार, झेजियांग प्रांत में 17 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है, जबकि 1.70 लाख राहत एवं बचाव कर्मियों को आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रखा गया है। इस बीच, दक्षिणी चीन में अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि उष्णकटिबंधीय तूफान 'मेसाक' के कारण आई बाढ़ में 39 लोगों की मौत हो गई है। इस तूफान के प्रभाव से गुआंग्शी क्षेत्र के कई हिस्सों में कई दिनों तक रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गयी।

भारी वर्षा के कारण कई जलाशयों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया। बाढ़ के कारण कई लोग कई दिनों तक इमारतों की दूसरी और ऊपरी मंजिलों पर फंसे रहे। बिजली आपूर्ति भी बाधित रही और बचाव दल के पहुंचने तक वे वहीं फंसे रहे। वहीं, मध्य चीन के हुबेई प्रांत में सोमवार रात आए भीषण आंधी-तूफान और बवंडर ने भारी तबाही मचाई, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा, पश्चिमी चीन के गांसू प्रांत में मंगलवार को हुए एक भूस्खलन में 21 वन कर्मियों की मौत हो गई।  

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!