Edited By Tanuja,Updated: 07 Jul, 2026 01:48 PM

बांग्लादेश के कॉक्स बाजार स्थित रोहिंग्या शरणार्थी शिविरों में भारी मानसूनी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में आठ शरणार्थियों की मौत हो गई, जिनमें पांच बच्चे शामिल हैं। कई अस्थायी घर मलबे में दब गए, जबकि दो बच्चे घायल हुए हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है।
International Desk: पूर्वी बांग्लादेश में भारी मानसूनी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में कम से कम आठ रोहिंग्या शरणार्थियों की मौत हो गई, जिनमें पांच बच्चे शामिल हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। कॉक्स बाजार जिले में दमकल सेवा और नागरिक सुरक्षा अधिकारी डॉलर त्रिपुरा ने बताया कि बचावकर्मियों ने सात शव बरामद किए, जबकि आठवां शव शरणार्थियों को मिला। उन्होंने बताया कि यह घटना रविवार देर रात से सोमवार सुबह तक कई पहाड़ियों के ढहने के कारण हुई।
उन्होंने बताया कि दो अन्य बच्चे भी घायल मिले हैं। अधिकारियों ने बताया कि लगातार बारिश और पहाड़ियों से बहते तेज पानी के कारण अस्थायी मकान ढह गए। त्रिपुरा ने बताया कि भूस्खलन से शिविरों में कम से कम चार स्थान प्रभावित हुए, जिससे ये असथायी घर मिट्टी और मलबे के नीचे दब गए। उस समय इनमें रहने वाले लोग सो रहे थे। उन्होंने कहा, "सभी शवों को स्थानीय शरणार्थी नेताओं और पुलिस के माध्यम से परिजनों को सौंप दिया गया है।"