जंगल की आग ने मचाई तबाही; पिता-पुत्र की जिंदा जलकर मौत, खाली कराने पड़े गांव(Video)

Edited By Updated: 02 Jul, 2026 11:37 AM

wildfire in central greece triggers huge response evacuation orders

उत्तरी यूनान में भीषण जंगल की आग ने एक परिवार को तबाह कर दिया। आग में एक व्यक्ति और उसके 12 वर्षीय बेटे की मौत हो गई, जबकि बच्चे की मां गंभीर रूप से झुलस गई। आग पर काबू पाने के लिए बड़े स्तर पर अभियान जारी है और कई गांवों को खाली कराया गया है।

International Desk: उत्तरी यूनान में जंगल में आग लगने के कारण एक व्यक्ति और उसके 12 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। इस बीच, प्राधिकारियों ने मध्य यूनान के दो गांवों के निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर जाने का निर्देश दिया है। दमकलकर्मियों ने बताया कि थेसालोनिकी के उत्तर-पूर्व में एक वन क्षेत्र में आग से नष्ट हुए एक मकान के बाहर मंगलवार को एक व्यक्ति का शव मिला था और मकान के अंदर उसके 12 वर्षीय बेटे का शव मिला। उन्होंने बताया कि बच्चे की मां झुलस गई है और उसका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

 

दमकल विभाग ने बताया कि आग बुझाने के अभियान में नौ विमान, छह हेलीकॉप्टर और 135 दमकलकर्मियों के अलावा स्वयंसेवक तथा जंगल की आग से निपटने वाली विशेष इकाइयां मदद कर रही हैं। यूनान में गर्म और शुष्क मौसम के दौरान जंगलों में आग लगने की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं। एथेंस के पूर्वी इलाके में 2018 में लगी आग में 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, 2023 में उत्तर-पूर्वी यूनान के एक दूरस्थ प्राकृतिक अभयारण्य में लगी भीषण आग यूरोपीय संघ में अब तक दर्ज जंगल की सबसे बड़ी आग थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!