वैश्विक सर्वे में दावा: दुनिया का अमेरिका पर भरोसा टूटा, कनाडा से यूरोप तक चीन बना नई पसंद

Edited By Updated: 16 Jul, 2026 03:33 PM

china and xi favored over u s and trump in many nations survey

प्यू रिसर्च सेंटर के नए सर्वे में 36 में से 25 देशों के लोगों ने अमेरिका की तुलना में चीन के प्रति अधिक सकारात्मक राय व्यक्त की। वहीं 22 देशों में शी जिनपिंग पर डोनाल्ड ट्रंप से ज्यादा भरोसा जताया गया। रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका की विदेश नीतियां और...

International Desk: अमेरिका की वैश्विक छवि को लेकर एक नए सर्वे में बड़ा दावा किया गया है। प्यू रिसर्च सेंटर (Pew Research Center) के ताजा सर्वेक्षण के अनुसार, दुनिया के 36 देशों और क्षेत्रों में से 25 देशों के लोग अब अमेरिका की तुलना में चीन को अधिक सकारात्मक नजर से देखते हैं। वहीं, 22 देशों में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से ज्यादा भरोसा जताया गया है। सर्वे फरवरी से मई 2026 के बीच किया गया और इसके नतीजे बुधवार को जारी किए गए।

 

कनाडा, मेक्सिको और यूरोप में बदली सोच
सर्वे के मुताबिक कनाडा, मेक्सिको, फ्रांस, जर्मनी और ब्रिटेन जैसे अमेरिका के करीबी सहयोगी देशों में भी चीन के प्रति सकारात्मक सोच बढ़ी है। वहीं अमेरिका के प्रति लोगों का भरोसा पहले की तुलना में कम हुआ है। कनाडा में 2023 में जहां 57% लोग अमेरिका के प्रति सकारात्मक राय रखते थे, यह आंकड़ा घटकर 33% रह गया। वहीं चीन के प्रति सकारात्मक राय 14% से बढ़कर 44% हो गई।

 

केवल 6 देशों में अमेरिका आगे
रिपोर्ट के अनुसार, सिर्फ छह देशों में अमेरिका की छवि चीन से बेहतर बनी हुई है। इनमें इजराइल, भारत, जापान, दक्षिण कोरिया, फिलीपींस और पोलैंड शामिल हैं। हालांकि इन देशों में भी अमेरिका के प्रति समर्थन पहले की तुलना में कम हुआ है।

 

क्या है वजह?
रिपोर्ट में कहा गया है कि ट्रंप प्रशासन और कई सहयोगी देशों के बीच बढ़ते तनाव, ग्रीनलैंड पर ट्रंप के बयान, गाजा युद्ध में अमेरिका की भूमिका और अन्य विदेश नीतियों के कारण अमेरिका की वैश्विक छवि प्रभावित हुई है। शोधकर्ताओं का मानना है कि कोविड-19 महामारी का असर कम होने के साथ चीन की छवि में सुधार हुआ है और कई देशों में उसे वैश्विक शांति एवं स्थिरता में अधिक भरोसेमंद साझेदार के रूप में देखा जा रहा है। सर्वे के अनुसार, 36 में से 22 देशों के लोगों ने शी जिनपिंग पर डोनाल्ड ट्रंप की तुलना में अधिक भरोसा जताया। हालांकि कई देशों में दोनों नेताओं के प्रति विश्वास का स्तर अपेक्षाकृत कम भी पाया गया।
 

 
  

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!