अब गुजरात में भी पेपर लीक की आशंका, एग्जाम खत्म होते ही मचा बवाल

Edited By Updated: 27 Jul, 2026 06:07 PM

uproar erupts right after the exam ends  questions going viral on whatsapp rai

NEET परीक्षा को लेकर देशभर में उठे विवादों के बीच अब गुजरात की मशहूर आयुर्वेद यूनिवर्सिटी भी पेपर लीक के शक को लेकर सुर्खियों में आ गई है। जामनगर स्थित गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में BAMS के शल्य तंत्र-1 विषय की परीक्षा से पहले WhatsApp पर कुछ सवाल...

नेशनल डेस्क : NEET परीक्षा को लेकर देशभर में उठे विवादों के बीच अब गुजरात की मशहूर आयुर्वेद यूनिवर्सिटी भी पेपर लीक के शक को लेकर सुर्खियों में आ गई है। जामनगर स्थित गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में BAMS के शल्य तंत्र-1 विषय की परीक्षा से पहले WhatsApp पर कुछ सवाल वायरल होने के आरोप ने पूरे मामले को विवादों में ला दिया है। आरोप है कि वायरल हुए सवालों और परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों में काफी समानता थी। मामला सामने आते ही यूनिवर्सिटी प्रशासन ने जांच के लिए एक विशेष समिति का गठन कर दिया है।

एग्जाम से पहले WhatsApp पर क्या हुआ वायरल?

जानकारी के मुताबिक, 20 जुलाई को आयोजित BAMS तीसरे प्रोफेशनल ईयर की MS-शल्य तंत्र-1 परीक्षा से पहले WhatsApp पर कुछ संभावित सवाल साझा किए गए थे। दावा किया जा रहा है कि परीक्षा में पूछे गए 12 में से 11 सवाल इन्हीं वायरल सवालों से मेल खाते थे। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन आरोपों ने छात्रों के बीच चिंता बढ़ा दी है।

यूनिवर्सिटी ने तुरंत उठाया बड़ा कदम

मामला सामने आने के बाद यूनिवर्सिटी के इंचार्ज परीक्षा निदेशक एच.पी. झाला ने बताया कि परीक्षा सुबह निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई थी। शाम को उन्हें मोबाइल के जरिए जानकारी मिली कि परीक्षा से पहले WhatsApp पर कुछ महत्वपूर्ण सवाल वायरल हुए थे। इसके बाद कुलपति से चर्चा कर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एक विशेष जांच समिति गठित करने का फैसला लिया गया। यूनिवर्सिटी का कहना है कि फिलहाल किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा गया है और जांच रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई होगी।

दोषी पाए जाने पर होगी सख्त कार्रवाई

यूनिवर्सिटी प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि जांच में किसी व्यक्ति की संलिप्तता या परीक्षा नियमों के उल्लंघन के प्रमाण मिलते हैं, तो संबंधित लोगों के खिलाफ यूनिवर्सिटी के नियमों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बाकी परीक्षाएं तय कार्यक्रम के अनुसार जारी

विवाद के बावजूद यूनिवर्सिटी से संबद्ध 20 से 25 कॉलेजों में अन्य विषयों की परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी हैं। फिलहाल किसी अन्य परीक्षा पर इसका असर नहीं पड़ा है।

जांच रिपोर्ट पर टिकी सबकी निगाहें

NEET विवाद के बाद अब गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में पेपर लीक के शक ने एक बार फिर परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता और विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। छात्र और अभिभावक जांच समिति की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। अब यह देखना होगा कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और यदि गड़बड़ी साबित होती है, तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!