तालिबान ने रमजान में संगीत बजाने पर महिलाओं द्वारा संचालित रेडियो स्टेशन किया बंद

Edited By Updated: 02 Apr, 2023 11:40 AM

taliban shuts down women run radio station for playing song

अफगानिस्तान में तालिबान सरकार का महिलाओं पर अत्याचार व प्रतिबंध लगातार बढ़ते जा रहे हैं। नए प्रतिबंध में तालिबान ने रमजान के पवित्र...

इंटरनेशनल डेस्कः अफगानिस्तान में तालिबान सरकार का महिलाओं पर अत्याचार व प्रतिबंध लगातार बढ़ते जा रहे हैं। नए प्रतिबंध में तालिबान ने रमजान के पवित्र महीने में महिलाओं द्वारा संचालित अफगान रेडियो स्टेशन को बंद कर दिया है। अफगानिस्तान के पूर्वोत्तर में महिलाओं द्वारा संचालित सदाई बानोवन नामक रेडियो स्टेशन को रमजान के पवित्र महीने के दौरान संगीत बजाने के कारण बंद करने का आदेश दिया है। यह जानकारी तालिबान के एक अधिकारी ने शनिवार को दी । जानकारी के अनुसार  इस रेडियो स्टेशन  'सदाई बानोवन' का अर्थ है महिलाओं की आवाज औऱ ये अफगानिस्तान का एकमात्र महिला संचालित स्टेशन है और 10 साल पहले शुरू हुआ था।

 

इसमें आठ कर्मचारी हैं, जिनमें छह महिलाएं हैं। बदख्शां प्रांत में सूचना और संस्कृति के निदेशक मोइजुद्दीन अहमदी ने कहा कि स्टेशन ने रमजान के दौरान गाने और संगीत प्रसारित करके कई बार इस्लामी अमीरात के कानूनों और नियमों का उल्लंघन किया और इसके कारण इस रेडियो स्टेशन को बंद कर दिया गया है। 
रेडियो प्रमुख नाजिया सोरोश ने कहा कि गुरुवार को सुबह 11.40 बजे सूचना और संस्कृति मंत्रालय और वाइस एंड सदाचार निदेशालय के प्रतिनिधि स्टेशन पहुंचे और इसे बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि स्टेशन के कर्मचारियों ने उनसे संपर्क भी किया है, लेकिन वहां के अधिकारियों ने कहा कि उनके पास बंद होने के बारे में कोई अतिरिक्त जानकारी नहीं है।

 

बता दें कि अगस्त 2021 में तालिबान के सत्ता में आने के बाद से कई पत्रकारों ने अपनी नौकरी खो दी। अफगान स्वतंत्र पत्रकार संघ के अनुसार, पैसों की कमी या कर्मचारियों के देश छोड़ने के कारण मीडिया आउटलेट बंद हो गए हैं। अहमदी ने कहा अगर यह रेडियो स्टेशन अफगानिस्तान के इस्लामी अमीरात की नीति को स्वीकार करता है और गारंटी देता है कि वह ऐसा दोबारा नहीं दोहराएगा तो हम इसे फिर से संचालित करने की अनुमति देंगे। वहीं, रेडियो प्रमुख नाजिया सोरोश ने इस बात से इंकार किया है कि कोई उल्लंघन हुआ है। उन्होंने कहा कि इसे बंद करने की कोई आवश्यकता नहीं थी और इसे एक साजिश बताया। उन्होंने कहा तालिबान ने हमें बताया कि आपने संगीत प्रसारित किया है, जबकि हमने किसी भी प्रकार का संगीत प्रसारित नहीं किया था। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!