ओमान में गाड़ी पलटने से भारतीय की मौत, 9 घायल

Edited By Updated: 23 Aug, 2026 06:19 PM

indian killed 9 injured after vehicle overturns in oman

ओमान में शनिवार को सुल्तान सईद बिन तैमूर स्ट्रीट पर एक गाड़ी पलटने से एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई और नौ लोग घायल हुए। पुलिस ने दो घायलों को हवाई मार्ग से निजवा अस्पताल पहुंचाया। हादसे की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। भारी बारिश और कम दृश्यता की चेतावनी...

Dubai: ओमान में एक गाड़ी के पलटने से एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई और नौ अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह घटना शनिवार को सुल्तान सईद बिन तैमूर स्ट्रीट पर हुई। ओमान पुलिस ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में बताया कि पुलिस की हवाई शाखा ने दो घायलों को अल हेमा गवर्नरेट से निजवा अस्पताल पहुंचाने के लिए एक अभियान चलाया।

 

पोस्ट में कहा गया, ''इस दुर्घटना में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हुए, जिन्हें बाद में इलाज के लिए एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया।'' पुलिस ने दुर्घटना के कारण के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। हालांकि, 'खलीज टाइम्स' ने पहले अपनी खबर में कहा था कि अधिकारियों ने आंधी-तूफान और भारी बारिश के कारण राजमार्ग पर कम दृश्यता की चेतावनी दी थी।  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!