Earthquake : वेनेजुएला में आए भूकंप में इस फेमस फुटबॉलर का परिवार खत्म, पत्नी और दो बच्चों की मौ'त; मलबे में तब्दील हुई पूरी इमारत

Edited By Updated: 29 Jun, 2026 05:13 AM

this famous footballer s family perished in the venezuela earthquake

वेनेजुएला के याराकुय (Yaracuy) क्षेत्र में आए विनाशकारी भूकंप ने भारी तबाही मचाई है, जिसमें अर्जेंटीना के डिफेंडर लुकास ट्रेजो का हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया है। वेनेजुएला के शीर्ष क्लब डेपोर्टिवो ला गुआरा (Deportivo La Guaira) ने इस दुखद समाचार की...

इंटरनेशनल डेस्कः वेनेजुएला के याराकुय (Yaracuy) क्षेत्र में आए विनाशकारी भूकंप ने भारी तबाही मचाई है, जिसमें अर्जेंटीना के डिफेंडर लुकास ट्रेजो का हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया है। वेनेजुएला के शीर्ष क्लब डेपोर्टिवो ला गुआरा (Deportivo La Guaira) ने इस दुखद समाचार की पुष्टि करते हुए बताया कि ट्रेजो की पत्नी यानीना मारुनेला और उनके दो मासूम बच्चों, आरोन और एन्होआ की मौत हो गई है।

मैच की तैयारी में थे लुकास, पीछे से ढह गया घर
जानकारी के अनुसार, जिस समय यह शक्तिशाली भूकंप आया, उस वक्त अनुभवी फुटबॉलर लुकास ट्रेजो अपने क्लब मारिटिमो के साथ एक आगामी मैच की तैयारी के लिए कराकस में थे। उनका परिवार तटीय क्षेत्र प्लाया ग्रांडे (Playa Grande) में एक आवासीय इमारत में रह रहा था जो भूकंप के झटकों के कारण पूरी तरह जमींदोज हो गई।

इंस्टाग्राम पर की थी भावुक अपील
मौत की पुष्टि होने से पहले, लुकास ने सोशल मीडिया पर अपने परिवार की सलामती के लिए गुहार लगाई थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा था, "प्लाया ग्रांडे में हमारी इमारत ढह गई है। मुझे अपने परिवार के बारे में कुछ भी पता नहीं चल पा रहा है। कृपया उनके लिए प्रार्थना करें और इस संदेश को साझा करें ताकि अगर किसी ने उन्हें देखा हो तो जानकारी मिल सके।" स्थानीय स्वयंसेवकों और पेशेवर बचाव दलों ने काफी खोजबीन की, लेकिन अंततः मलबे से शव बरामद किए गए।

वेनेजुएला में 1,4000 से अधिक पहुंची मरने वालों की संख्या
संयुक्त राष्ट्र (UN) के अनुमान के मुताबिक, 24 जून को आए इन जुड़वां भूकंपों ने वेनेजुएला में भीषण तबाही मचाई है। रिपोर्ट के अनुसार, इस आपदा में अब तक लगभग 14,000 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है और हजारों लोग अभी भी लापता हैं। अनुमान है कि इस भूकंप से करीब 67.6 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। डेपोर्टिवो ला गुआरा क्लब ने आधिकारिक बयान जारी कर लुकास ट्रेजो के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है और उनकी पत्नी व बच्चों की आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!