सलाद खाने वाले हो जाएं सावधान; यहां 'विस्फोटक बीमारी' से हजारों लोग हुए बीमार, 34 राज्यों में हेल्थ अलर्ट

Edited By Updated: 16 Jul, 2026 11:41 AM

thousands sickened by  explosive  diarrhoea across us

अमेरिका के 34 राज्यों में साइक्लोस्पोरा परजीवी से फैली खाद्यजनित बीमारी ने करीब 7,000 लोगों को बीमार कर दिया है। जांच में सलाद और हरी पत्तेदार सब्जियां संक्रमण का संभावित स्रोत मानी जा रही हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने पैकेटबंद सलाद से बचने और...

Washington: अगर आप या आपके परिवार के सदस्य अमेरिका में रहते हैं और नियमित रूप से सलाद खाते हैं, तो सावधान रहने की जरूरत है। अमेरिका में इन दिनों 'साइक्लोस्पोरा' (Cyclospora cayetanensis) नामक खतरनाक परजीवी के कारण बड़ी खाद्यजनित बीमारी फैल रही है। इस संक्रमण से अब तक 34 राज्यों में लगभग 7,000 लोग बीमार पड़ चुके हैं। अमेरिकी रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (CDC) के अनुसार, 1 मई से अब तक 1,645 मामलों की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 5,100 से अधिक संदिग्ध मामलों की जांच जारी है। यह हाल के वर्षों में अमेरिका में खाद्य पदार्थों से फैले सबसे बड़े संक्रमणों में से एक माना जा रहा है।

 

संक्रमण का सबसे बड़ा असर मिशिगन और ओहियो राज्यों में देखा गया है। अकेले मिशिगन में 3,300 से अधिक मामले सामने आए हैं। शुरुआती जांच में सलाद और हरी पत्तेदार सब्जियों को संक्रमण का संभावित स्रोत माना जा रहा है। अधिकारियों ने मिशिगन, ओहियो, वेस्ट वर्जीनिया और केंटकी के करीब 400 मामलों को एक-दूसरे से जुड़ा पाया है। जांच एजेंसियां कुछ मामलों का संबंध टैको बेल रेस्टोरेंट से भी जांच रही हैं, हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

 

क्या है साइक्लोस्पोरा व इसके लक्षण?
साइक्लोस्पोरा एक सूक्ष्म परजीवी है, जो दूषित भोजन या पानी के जरिए इंसानों की आंतों में पहुंच जाता है। खेतों में गंदे सिंचाई के पानी या दूषित वातावरण के कारण फल और सब्जियां संक्रमित हो सकती हैं। संक्रमण के 1 से 2 सप्ताह बाद लक्षण दिखाई देते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि यह परजीवी सामान्य जांच में आसानी से पकड़ में नहीं आता, इसलिए समय पर पहचान और सावधानी बेहद जरूरी है।

  • तेज और बार-बार होने वाला पानी जैसा डायरिया
  • अत्यधिक थकान
  • पेट में मरोड़ और सूजन
  • मतली और उल्टी
  • शरीर में दर्द
  • कई मामलों में बीमारी कई सप्ताह तक बनी रह सकती है।


कैसे करें बचाव?

  • स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को सलाह दी है कि पैकेटबंद या पहले से कटा हुआ सलाद खाने से बचें।
  • फल और सब्जियों को साफ बहते पानी से अच्छी तरह धोएं।
  • जहां संभव हो, सब्जियों को पकाकर खाएं।
  • साबुत सब्जियां खरीदें और बाहरी पत्तियां हटाकर उपयोग करें।
  • लगातार डायरिया होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और Cyclospora जांच कराने की सलाह लें।

 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!